पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) के प्रमुख अमरिंदर सिंह (Amrinder Singh)ने प्रवर्तन निदेशालय के छापों के बाद चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Channi) के रिश्तेदार की गिरफ्तारी के बावजूद पार्टी द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने को लेकर गुरुवार को कांग्रेस की आलोचना की. पूर्व मुख्यमंत्री ने ‘‘अवैध रेत खनन में कथित रूप से शामिल विधायकों को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और इसे पार्टी में गहरे जड़ें जमाए भ्रष्टाचार का खुला प्रचार बताया.''
पंजाब चुनाव : 'कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का हो चुका है सफाया' : सुखबीर बादल ने साधा निशाना
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, सिंह ने कहा कि जब तक वह राज्य को ऐसे भ्रष्ट लोगों से मुक्त नहीं बना देते, वह सेवानिवृत्त नहीं होंगे. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ गठबंधन और पंजाब तथा उसकी शांति और सुरक्षा के लिए काम करना जारी रखने का वादा करते हुए सिंह ने सीमा पार से उत्पन्न खतरों और राज्य में बेअदबी की घटनाओं पर चिंता जतायी.
स्वर्ण मंदिर और पटियाला के मंदिर में हुई बेअदबी की घटनाओं को ‘दुर्भाग्यपूर्ण' बताते हुए सिंह ने कहा, ‘‘हम पंजाब के सामाजिक ताने-बाने को बर्बाद नहीं होंने देंगे.'' उन्होंने इन घटनाओं को ‘समाज को बांटने का प्रयास बताया.''पटियाला के सनौर और मोहाली के बानुर में पीएलसी और बीजेपीगठबंधन के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि चन्नी के रिश्तेदार को ईडी गिरफ्तार कर चुका है और सूचनाओं के अनुसार उसने स्वीकार कर लिया है कि छापे में उसके पास से बरामद नकदी अवैध रेत खनन सहित अन्य अवैध कार्यों के माध्यम से जमा की गई है. उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में चन्नी गरीब आम आदमी होने का दावा कैसे कर सकते हैं.''
पंजाब में क्या है शिरोमणि अकाली दल की रणनीति?
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं