पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है. वहीं इस चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल का दावा है कि पार्टी इस बार भारी बहुमत से जीतेगी. शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने एनडीटीवी से कहा है कि इस चुनाव में अकाली दल क्लीन स्वीप करेगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का सफाया हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में कांग्रेस को 10 सीटें भी नहीं आएंगी.
सुखबीर बादल ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सरकार का विज्ञापन का पैसा लगाकर हाइप क्रिएट किया था, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. इस समय आप विधायकों का रेपोटेशन सबको मालूम है, इसलिए उनकी पार्टी भी टूट चुकी है. इस बार हमारा बीजेपी से नहीं, बल्कि बीएसपी से गठबंधन है. बीएसपी का कैडर हर असेंबली क्षेत्र में है और बहुत ही मेहनती है. इस गठबंधन से अकाली दल और बीएसपी दोनों को ही बहुत फायदा मिल रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बादल ने कहा कि बेअदबी अब कोई मुद्दा नहीं है, सबको मालूम है कि यह पॉलिटिकली मोटिवेटेड था. यही कारण है कि कांग्रेस खत्म हो चुकी है. ड्रग्स का मामला भी पॉलिटिकली मोटिवेटेड है. कांग्रेस सरकार ने पिछले 5 सालों में कुछ नहीं किया. ये लोग अपनी कमियां छिपा रहे हैं. मजीठिया के ऊपर सरकार ने केस किया है, लेकिन केस करने से कुछ नहीं होता. आप यह देखिए कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने क्या बोला? कि पॉलिटिक्स नहीं करनी चाहिए!
ये भी देखें-UP चुनाव: पहले चरण के मतदान के दौरान पश्चिमी यूपी में क्या है चुनावी मुद्दे?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं