पंजाब में चल रहे कांग्रेस संकट के बीच कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने दावा किया है कि पार्टी के 78 विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व को लिखे पत्र में अमरिंदर सिंह को हटाने की मांग की थी और उन्हें पंजाब के मुख्यमंत्री पद से पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नहीं हटाया. इस पर पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेता राज्य में ‘संकट से ठीक से नहीं निपट पाने पर अपनी अक्षमता को स्पष्ट रूप से छिपाने के प्रयास' में ‘हास्यास्पद झूठ' बोल रहे हैं.
कांग्रेस के महासचिव सुरजेवाला ने कहा कि जब कोई मुख्यमंत्री अपने सभी विधायकों का विश्वास खो देता है तो उसे पद पर नहीं बने रहना चाहिए. उन्होंने कहा, '(पंजाब में) 79 में से 78 विधायकों ने मुख्यमंत्री को हटाने के लिए पत्र लिखा था. अगर हम मुख्यमंत्री नहीं बदलते तो आप हम पर तानाशाही का आरोप लगाते. मुख्यमंत्री एक तरफ और 78 विधायक एक तरफ और आप उन्हें सुनना नहीं चाहते.”
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुरजेवाला ने कहा, 'सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष हैं और पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने का फैसला उन्होंने नहीं लिया. जैसा कि मैंने आपको बताया, 78 विधायकों ने पत्र लिखा था और उसके बाद हमने मुख्यमंत्री को बदल दिया.'
अमरिंदर सिंह ने उस तथाकथित पत्र, जिसमें उनके प्रति अविश्वास जताया गया है ,के संबंध में कांग्रेस महासचिव एवं पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत और कांग्रेस नेता सुरजेवाला द्वारा बताई गई विधायकों की अलग-अलग संख्या की ओर इशारा करते हुए कहा कि ‘‘यह हास्यास्पद है.' रावत ने शुक्रवार को प्रेस में दिए एक बयान में कहा था कि इस मुद्दे पर 43 विधायकों ने आलाकमान को पत्र लिखा था.
सिंह ने कहा, ‘ऐसा लगता है कि पूरी पार्टी पर नवजोत सिंह सिद्धू के हास्य और नौटंकी का असर हो गया है.' उन्होंने कहा, ‘अब वे दावा करेंगे कि 117 विधायकों ने मेरे खिलाफ पत्र लिखा है. पार्टी में ये तो हालात हैं. वे अपने झूठ में भी तालमेल नहीं बैठा पा रहे हैं.'पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस में पूरी तरह से अव्यवस्था के हालात हैं, दिन प्रतिदिन संकट बढ़ता ही जा रहा है और इसके अधिकतर वरिष्ठ नेताओं का पार्टी की कार्य प्रणाली से मोहभंग हो गया है. उन्होंने कहा कि तथ्य यह है कि जिन 43 विधायकों ने उक्त पत्र पर हस्ताक्षर किए थे, उन्हें "दबाव में ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था.'
सिंह ने कहा, ‘यह देखकर दुख होता है कि अपने गलत कामों को उचित ठहराने के लिए वे साफ झूठ बोल रहे हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं