विज्ञापन

'मेरा क्या लोहे का लिवर है?', शराब पीते रहने के आरोपों पर NDTV से बोले भगवंत मान

Bhagwant Mann Interview : CM भगवंत मान ने कहा कि 2012 से राजनीति में होने के बावजूद उनके खिलाफ लगातार शराब पीने के आरोप लगाए जा रहे हैं. लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति 14 साल तक लगातार शराब पीकर जिंदा कैसे रह सकता है.

  • भगवंत सिंह मान ने नशे की हालत में होने के सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और राजनीति से प्रेरित बताया.
  • मान ने कहा कि पिछले चौदह वर्षों से उनके खिलाफ शराब पीने के आरोप लगाए जाते हैं, जो पूर्णतः गलत हैं.
  • उन्होंने विरोधियों की राजनीतिक रणनीति को बेबुनियाद आरोप लगाकर उन्हें उलझाए रखने की कोशिश करार दिया.

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विधानसभा सत्र में नशे की हालत में आने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि उनके राजनीतिक विरोधी पिछले 14 सालों से यही आरोप दोहरा रहे हैं, क्योंकि उनके पास उनके खिलाफ कोई ठोस मुद्दा नहीं है. उन्होंने यह बात चंडीगढ़ में एनडीटीवी नवा पंजाब समिट के दौरान एक इंटरव्यू में कही.

भगवंत मान ने कहा कि वह 2012 से सक्रिय राजनीति में हैं और 2014 में पहली बार सांसद बने. लेकिन तब से लगातार उनके खिलाफ यही आरोप लगाए जा रहे हैं कि वे दिन-रात शराब पीते हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति 14 साल तक लगातार शराब पीता रहे, तो क्या वह जिंदा रह सकता है? उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि क्या लोगों को लगता है कि उनके शरीर में लोहे का लिवर लगा है.

आरोप पूरी तरह निराधार : भगवंत मान

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधियों के पास उनके खिलाफ कोई मजबूत आधार नहीं है. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि दूसरे नेताओं पर भी इस तरह के आरोप लगाए जाते हैं, जैसे शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर बादल को लेकर अफीम सेवन की बातें कही जाती हैं. मान ने कहा कि यह एक सामान्य राजनीतिक रणनीति है. किसी पर बेबुनियाद आरोप लगाना और फिर उसे सफाई देने में उलझाए रखना. उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप पूरी तरह निराधार और बेमानी होते हैं.

ये भी पढें : 'उसकी किसी से नहीं बनती वो बस खटाक, खटाक करता है...', सिद्धू पर बोले भगवंत मान

सरकार के कामकाज से लोग काफी संतुष्ट : भगवंत मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दावा किया कि राज्य में उनकी सरकार के कामकाज से लोग काफी संतुष्ट हैं. उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर से मिल रही प्रतिक्रिया बताती है कि जनता पहली बार पुलिस व्यवस्था में राजनीतिक दखल से राहत महसूस कर रही है और थानों में फर्जी मामलों की समस्या भी कम हुई है. मान के मुताबिक, राज्य में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हुआ है, बच्चों को बेहतर पढ़ाई का अवसर मिल रहा है और लोगों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि बिजली और पानी जैसी बुनियादी सेवाओं को मुफ्त कर जनता को राहत दी गई है, जिससे आम लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है और वे खुद को अधिक सुरक्षित तथा सशक्त महसूस कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें : बिजली, महिला कल्याण, सड़कें... पंजाब में 4 साल में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV के मंच से CM मान ने बताया

लेखक के बारे में
img
आलोक कुमार ठाकुर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhagwant Singh Mann, Punjab News, NDTV Nava Punjab Summit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com