विज्ञापन
This Article is From Nov 05, 2021

स्कूटर पर पटाखे ले जाते वक्त हुआ विस्फोट, पिता पुत्र की मौके पर ही मौत, घटना CCTV में कैद

स्कूटर पर पटाखे ले जा रहे पिता—पुत्र की उसम समय पुडुचेरी वेल्लुपुरम सीमा पर मौत हो गई जब पटाखों में जबरदस्त विस्फोट हो गया. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

स्कूटर पर पटाखे ले जा रहे पिता व पुत्र की पटाखों में धमाके से मौत. प्रतीकात्मक फोटो
पुडुचेरी:

दीवाली के मौके पर पटाखे लेकर जाना एक पिता व उसके सात साल के ​बेटे के लिए जानलेवा साबित हुआ. स्कूटर पर पटाखे ले जा रहे पिता-पुत्र की उसम समय पुडुचेरी वेल्लुपुरम सीमा पर मौत हो गई जब पटाखों में जबरदस्त विस्फोट हो गया. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि सड़क पर जा रहे स्कूटर में अचानक विस्फोट होता है और वहां धुआं फैल जाता है. सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही तारीख के अनुसार यह दर्दनाक हादसा 4 नवंबर को दोपहर दो बजे के करीब हुआ.

यहां देखें वीडियो: पुडुचेरी में पिता-पुत्र की दर्दनाक हादसे में मौत, स्कूटर पर पटाखे ले जाते वक्त हुआ जबरदस्त विस्फोट

इस मामले में पुलिस का कहना है कि स्कूटर की टक्कर सामने से आ रहे अन्य वाहन से हुई, जिसके कारण पटाखों में विस्फोट हो गया. हालांकि वीडियो में दूसरी गाड़ी से टक्कर होती नजर नहीं आती. हो सकता है पुलिस के पास इस घटना का किसी दूसरे एंगल से लिया गया कोई वीडियो हो जिसके आधार पर पुलिस ऐसा कह रही है कि टक्कर की वजह से धमाका हुआ. 

15 साल में इस दीपावली आग की घटनाओं संबंधी इमरजेंसी कॉल्‍स की संख्या र​ही सबसे कम 

पिता ने अपने सात साल के बच्चे को स्कूटर के आगे रखे हाथ से बने पटाखों के पैकेट के ऊपर बैठा रखा था. जैसे ही पटाखों में धमाका हुआ, पिता व पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं, वहीं तीन अन्य वाहन भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं. मामले की जांच की जा रही है. हालांकि पुलिस का यही कहना है कि टक्कर की वजह से ही पटाखों में विस्फोट हुआ. बताया जा रहा है कि पिता व पुत्र अपने घर के काफी करीब पहुंच चुके थे, लेकिन घर पहुंचने से पहले ही मौत से सामना हो गया. ये लोग अपने परिवार के लिए पटाखे लेकर जा रहे थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali 2021, Father-son Died In Accident, Blast In Crackers, Puducherry News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com