विज्ञापन
This Article is From Dec 30, 2024

नवी मुंबई में प्रॉपर्टी बाजार का उछाल, एयरपोर्ट और अटल सेतु से विकास को मिलेगा नया आयाम

अनुज पुरी ने बताया कि मुंबई हाउसिंग सेक्टर में प्राइसिंग बैलेंस होगा, लैंड अवेलेबल होगा, सस्ते घर का सपना पूरा होगा. कनेक्टिविटी से नवी मुंबई बूम देख रहा है, नवी मुंबई एयरपोर्ट और बड़ा बूम लाएगा.

नवी मुंबई में प्रॉपर्टी बाजार का उछाल, एयरपोर्ट और अटल सेतु से विकास को मिलेगा नया आयाम
मुंबई:

आर्थिक राजधानी मुंबई का बोझ कम करने के लिए 'मुंबई 2.0' तैयार है. मुंबई के पड़ोसी शहर नवी मुंबई के प्रॉपर्टी बाजार में 23% उछाल दिखी है. अटल सेतु के बाद नवी मुंबई एयरपोर्ट, अब पड़ोसी शहर को बड़ी रफ्तार देने के लिए तैयार है. नवी मुंबई एयरपोर्ट के लिए पहले कमर्शियल विमान की सफल लैंडिंग का ये ऐतिहासिक पल मुंबई 2.0 का बड़ा गेटवे साबित होगा.

मुंबई और ठाणे में, जहां फ्लैट बिक्री में गिरावट दिखी है. वहीं, पड़ोसी शहर नवी मुंबई हाउसिंग सेल में 23% उछाल देख रहा है. अपार्टमेंट की बिक्री में पिछले साल की तुलना में 2024 में ग्रेटर मुंबई में 3% और ठाणे में 6% में गिरावट आई, पर नवी मुंबई में 23% की अच्छी वृद्धि दर्ज की गई.

एनारॉक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2024 में ग्रेटर मुंबई ने 1,07,530 इकाइयों की आवास बिक्री दर्ज की, 2023 में 1,10,450 बिके थे, तो पिछले साल की तुलना में मुंबई ने करीब 3% की गिरावट देखी. पड़ोसी ठाणे में 2023 में 19,240 इकाइयों की बिक्री हुई थी जो घटकर 2024 में 18,165 इकाइयों तक पहुंची. सेल में 6% की वार्षिक कमी देखी गई. लेकिन नवी मुंबई में 2023 में 24,180 आवास की बिक्री की तुलना में 2024 में 29,640 आवास की बिक्री हुई जिसमें करीब 23% की वार्षिक वृद्धि दिखी.

रियल एस्टेट सलाहकार एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी इन आंकड़ों को मुंबई के लिए ना सिर्फ बड़े राहत के तौर पर देख रहे हैं, बल्कि मानते हैं की नवी मुंबई के विस्तार से अब मुंबई-वासियों का अफोर्डेबल हाउसिंग यानी की सस्ते घर का सपना भी मुमकिन होगा.

अनुज पुरी ने बताया कि मुंबई हाउसिंग सेक्टर में प्राइसिंग बैलेंस होगा, लैंड अवेलेबल होगा, सस्ते घर का सपना पूरा होगा. कनेक्टिविटी से नवी मुंबई बूम देख रहा है, नवी मुंबई एयरपोर्ट और बड़ा बूम लाएगा. आस पास के शहर जुड़ेंगे. युवा वर्ग बड़ी संख्या में मुंबई काम के लिए आता है, अब वहीं विकल्प देखेंगे.

प्रॉपर्टी कंसल्टिंग फर्म सैविल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक अरविंद नंदन उम्मीद जताते हैं की कुछ ही समय में नवी मुंबई में व्यावसायिक यानी कमर्शियल प्रॉपर्टी, बड़ी कंपनियों के ऑफिस दफ्तरों में बड़ा विस्तार भी देखेगा. 

अरविंद नंदन ने बताया कि लोग काम के लिए इतने दूर से ट्रैवल करते हैं, क्यों करेंगे अब! कंपनियां अपने दफ्तर  शुरू करेगी, नई कंपनियां आयेंगी. लेकिन थोड़ा समय जाएगा 4 से 5 साल. कनेक्टिविटी ऐसी हो गई है की आप 20 मिनट में पहुंच जाएंगे.ये आंकड़े इस ओर इशारा हैं कि आने वाले समय में खचाखच भरी और बेहद महंगी मुंबई का बोझ ना सिर्फ़ कम होता दिखेगा. बल्कि, पड़ोसी शहरों का विकास, आर्थिक राज्य को और स्पीड देगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navi Mumbai, Navi Mumbai Property Market, Navi Mumbai Airport, Atal Setu, Property Market Boom
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com