विज्ञापन
This Article is From May 13, 2022

जांच एजेंसियों ने दाऊद गैंग पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर छोटा शकील के दो साथियों को दबोचा

एनआईए के बड़े अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सदस्य डी-कंपनी की गैरकानूनी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे. साथ ही मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में आतंकवाद को फाइनेंस कर रहे थे.

जांच एजेंसियों ने दाऊद गैंग पर कसा शिकंजा, गैंगस्टर छोटा शकील के दो साथियों को दबोचा
दाऊद इब्राहिम की तस्वीर (फाइल फोटो)
मुंबई:

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने दाऊद इब्राहिम गैंग के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के फलस्वरूप उसके गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों गैंगस्टर छोटा शकील के करीबी बताए जा रहे हैं. गिरफ्तार सदस्यों की पहचान आरिफ अबुबकर शेख (59) और शब्बीर अबुबकर शेख के रूप में की गई है. एनआईए के बड़े अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सदस्य डी-कंपनी की गैरकानूनी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे. साथ ही मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में आतंकवाद को फाइनेंस कर रहे थे. 

कई जगहों पर की गई थी छापेमारी

अधिकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों को शुक्रवार को एनआईए की विशेष कोर्ट में पेश किया जा सकता है. बता दें कि इसी हफ्ते की शुरुआत में एनआईए ने मुंबई कमिश्नरेट में 24 और मीरा रोड भयंदर कमिश्नरेट में पांच जगहों पर छापेमारी की थी. 

पूरे मामले में स्पष्टीकरण देने को कहेंगे

अधिकारी ने कहा, " हमने सबूतों के तौर पर कई सारे इलेक्ट्रोनिक गैजेट, रियल स्टेट से जुड़े कागजात, पैसे और हथियार बरामद किए हैं. ऐसे में अब हम एक-एक करके उन सभी को समन भेजेंगे जहां से उक्त सामान बरामद किए गए हैं और उनसे पूरे मामले में स्पष्टीकरण देने को कहेंगे."  

जांच टीम के अधिकारियों के अनुसार छोटा शकील के साले सलीम कुरेशी उर्फ सलीम फ्रूट, महिम व हाजी अली दरगाह के मैनेजिंग ट्रस्टी सुहेल खंदवानी, बॉलीवुड निर्माता और 1993 के मुंबई बम धमाकों के आरोपी समीर हिंगोरानी, ​​​​कथित हवाला ऑपरेटर अब्दुल कय्यूम, कथित सट्टेबाज से बिल्डर बने अजय घोसालिया उर्फ ​​अजय गंडा, मोबिदा भिवंडीवाला, गुड्डू पठान और रेस्तरां मालिक असलम सरोदिया एनआईए की जांच के दायरे में हैं. 

बता दें कि इसी साल के तीन फरवरी के जांच एजेंसी ने मुबंई और उससे सटे अन्य जिलों में 29 जगहों पर उक्त केस के संबंध में छापेमारी की थी.  

यह भी पढ़ें -

रूसी आक्रमण के खिलाफ दुनियाभर को एकजुट करने की कोशिश के लिए 'भारत से संपर्क में' हैं हम : US

चिंतन शिविर में तैयार होगी लोकसभा चुनाव 2024 की रणनीति, कांग्रेस नेता इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Video: आज सुबह की सुर्खियां : 13 मई, 2022

लेखक के बारे में
img
नीता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dawood Abrahim, Dawood Aide Arrested, Nia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com