- भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की.
- डोभाल ने रूस के सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ भी महत्वपूर्ण बातचीत की.
- मुलाकात के दौरान डोभाल और पुतिन ने हाथ मिलाकर संवाद की शुरुआत की.
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने क्रेमलिन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की. साझा किए गए एक वीडियो क्लिप में डोभाल बातचीत से पहले पुतिन से हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इससे पहले, डोभाल ने रूसी सुरक्षा परिषद के सचिव सर्गेई शोइगु के साथ बातचीत की.

डोभाल द्विपक्षीय ऊर्जा और रक्षा संबंधों पर महत्वपूर्ण वार्ता करने तथा इस वर्ष के अंत में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के लिए जमीन तैयार करने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की#AjitDobhal | #VladimirPutin pic.twitter.com/XjXGAq4Tsa
— NDTV India (@ndtvindia) August 7, 2025
उनकी यात्रा ऐसे दिन शुरू हुई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कार्यकारी आदेश जारी कर रूसी तेल खरीदने पर भारतीय वस्तुओं पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त शुल्क लगाया है. इसके बाद कर 50 फीसदी हो गया है.
अब भारतीय एनएसए अजित डोभाल का मॉस्को दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब ट्रंप ने भारत पर टैरिफ स्ट्राइक कर दी है. डोभाल की इस यात्रा ने राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे की नींव रख दी है. डोभाल ने खुद बताया है कि पुतिन जल्द ही भारत का दौरा करेंगे. इसके इतर पुतिन ने जिस गर्मजोशी से डोभाल से मुलाकात की है, वह अमेरिका जैसे कई देशों को जरूर नागवार गुजरेगी.
इस मुलाकात के दौरान पुतिन के हावभाव गौर करने लायक हैं. वह जिस तेजी और जोश से आते हैं, डोभाल से आगे बढ़कर हाथ मिलाते हैं, मुस्कुराते हुए बातें करते हैं और बैठकर बात करने का इशारा करते हैं. इस सबमें आने वाले वक्त के अहम संकेत जरूर छिपे हैं. ये आने वाले बदलाव की आहट साबित हो सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं