अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (President Joe Biden) सितंबर में भारत की यात्रा के लिए उत्साहित हैं और 2024 भारत-अमेरिका संबंध (India America Relations) के लिए एक ‘बड़ा साल' होने जा रहा है. दक्षिण और मध्य एशिया के लिए सहायक विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने यह बात कही. उन्होंने कहा कि जी-20 में भारत के नेतृत्व ने दुनिया में भलाई के वास्ते एक ताकत के रूप में खड़े होने की उसकी क्षमता को और व्यापक बना दिया है.
डोनाल्ड लू ने बृहस्पतिवार को मीडिया साक्षात्कार में कहा, ‘‘यह एक बड़ा साल होने जा रहा है. जाहिर तौर, पर भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है. इस साल अमेरिका एपेक की मेजबानी कर रहा है. जापान जी-7 की मेजाबनी कर रहा है. हमारे कई क्वाड सदस्य नेतृत्व भूमिकाएं निभा रहे हैं और यह हम सभी को अपने देशों को और करीब लाने का अवसर मुहैया कराता है.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि हमारे राष्ट्रपति सितंबर में भारत की यात्रा करने के लिए उत्साहित हैं. जी-20 के नेताओं के शिखर सम्मेलन के वास्ते भारत की उनकी यह पहली यात्रा होगी. हम आने वाले कुछ महीनों में होने वाले घटनाक्रम को लेकर सच में उत्साहित हैं.''अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘‘मार्च में डॉ. एस जयशंकर ने अपने क्वाड समकक्षों की मंत्री स्तरीय बैठक के लिए मेजबानी की थी और चारों विदेश मंत्रियों ने रायसीना संवाद में भाग लिया था. यह क्वाड के विदेश मंत्रियों के साथ इस तरह की पहली सार्वजनिक चर्चा थी.''
उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पिछले महीने जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी कर जो शानदार काम किया है, उसके लिए हम वाकई आभारी हैं और हम इस साल जी-20 की कई बैठकों में सक्रियता से भाग लेने के लिए उत्साहित हैं जिनमें सितंबर में होने वाली नई दिल्ली नेतृत्व सम्मेलन भी शामिल है.''
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं