राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्तव्य निर्वहन में अदम्य साहस एवं असाधारण पराक्रम प्रदर्शित करने के लिए थलसेना और अर्द्धसैनिक तथा पुलिस बलों के कर्मियों को मंगलवार को आठ कीर्ति चक्र प्रदान किये. इनमें से पांच कर्मियों को यह पदक मरणोपरांत प्रदान किया गया है. यह शांतिकाल के लिए भारत का दूसरा सर्वोच्च वीरता पदक है.
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति मुर्मू ने यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 29 शौर्य चक्र भी सशस्त्र बलों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य/केंद्र शासित प्रदेश पुलिस के कर्मियों को प्रदान किये. इनमें से पांच कर्मियों को यह पदक मरणोपरांत प्रदान किया गया.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बयान के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल/जनरल ड्यूटी, सुदीप सरकार, जम्मू कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल रोहित कुमार और तीन अन्य--छत्तीसगढ़ पुलिस के एक उपनिरीक्षक और दो हेड कांस्टेबल-- को मरणोपरांत कीर्ति चक्र प्रदान किया गया.
President Droupadi Murmu presents Kirti Chakra to Shri Sudip Sarkar, Constable/GD, 169 Batallion, BSF (Posthumous). During an operation along LoC in Kupwara, J&K, he eliminated a terrorist and made the supreme sacrifice in the line of duty. pic.twitter.com/j5TFECCGtl
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 9, 2023
राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट में कहा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मेजर शुभांग, डोगरा रेजीमेंट, 62वीं बटालियन, राष्ट्रीय राइफल्स को कीर्ति चक्र प्रदान किया."
उल्लेखनीय है कि शांतिकाल के लिए अशोक चक्र और कीर्ति चक्र के बाद शौर्य चक्र भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पदक है.
ये भी पढ़ें :
* भारतीय सेना में ब्रिगेडियर और उससे ऊपर की रैंक के अधिकारी पहनेंगे समान वर्दी, अगस्त से लागू होगा नियम
* जम्मू-कश्मीर: हिमस्खलन से जोजिला दर्रा बंद, फंसे लोगों के लिए सेना ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
* प्रादेशिक सेना की महिला अधिकारी LOC पर तैनात होंगी, रक्षा मंत्री ने दी मंजूरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं