विज्ञापन

मोहर्रम पर नहीं रखे जाएंगे बड़े और ऊंचे ताजिये, झांसी में पीस कमेटी की बैठक में क्या हुआ?  

मोहर्रम को लेकर शहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें एसपी सिटी प्रीति सिंह ने कहा कि ताजियों की ऊंचाई को लेकर कंपटीशन न करें.

मोहर्रम पर नहीं रखे जाएंगे बड़े और ऊंचे ताजिये, झांसी में पीस कमेटी की बैठक में क्या हुआ?  
झांसी में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक. (फाइल फोटो)

उत्तर प्रदेश के झांसी में मोहर्रम पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने ताजियों की ऊंचाई कम रखने, सड़क ब्लॉक न करने और किसी तरह के विवादित पोस्टर न लगाने के निर्देश ताजियादारों को दिए दिए. प्रशासन ने साफ कहा कि ताजियों में चलने वाले डीजे की आवाज भी मानक के अनुरूप होनी चाहिए. नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

दरअसल, 17-18 जून से मोहर्रम पर्व की शुरूआत हो रही है. इसे लेकर शहर कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई, जिसमें अधिकारियों का फोकस ताजियों की ऊंचाई पर रहा. एसपी सिटी प्रीति सिंह ने कहा कि ताजियों की ऊंचाई को लेकर कंपटीशन न करें, आस्था के साथ त्योहार मनाएं. साथ ही ताजिया रखने से ट्रैफिक बाधित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जाए. 

छत्तीसगढ़ में मोहर्रम-उर्स पर सख्ती; डीजे और आतिशबाजी बैन, वक्फ बोर्ड का ऐलान, नियम तोड़ने पर जुर्माना

तेज डीजे नहीं बजाने की चेतावनी 

बैठक में अधिकारियों ने पिछली बार हुई घटना का हवाला देते हुए डीजे की आवाज 45 से 50 डेसीमल रखने के निर्देश दिए.  इससे ज्यादा तेज डीजे बजाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी. साथ ही किसी तरह के विवादित पोस्टर न लगाने की भी हिदायत बैठक में दी गई. इस दौरान पीस कमेटी द्वारा बताई गईं समस्याओं के समाधान के निर्देश संबंधित विभागों को दिए गए. 

दिल्ली में निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर: 18 जून तक इन रास्तों पर रहेगा जाम, पुलिस ने बताए वैकल्पिक रूट

झांसी एसपी प्रीति सिंह क्या बोलीं? 

झांसी एसपी सिटी प्रीति सिंह ने कहा कि 17-18 जून को मोहर्रम की शुरुआत होने जा रही है. जिसे लेकर जिले के सभी थानों में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठक की जा रही है.  शहर कोतवाली में हुई बैठक में सभी धर्मों के धर्माचार्य और विभागीय अधिकारियों की मौजूदी में ताजियों की ऊंचाई कम रखने के निर्देश दिए. साथ ही, यह भी तय किया गया है कि मोहर्रम के समय कहीं भी यातायात प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा. ताजियादारों को भी इसके लिए व्यवस्था करनी होगी. 

झांसी स्टेशन पर किताबों के साथ गुजरी रात, UP पुलिस परीक्षा देने पहुंचे उम्मीदवारों का अनोखा अंदाज

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muharram 2026, UP News, Jhansi News Hindi, Jhansi News, Up Latest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com