विज्ञापन

8th Pay Commission: इंश्योरेंस कवर 30 हजार से बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग, डिफेंस स्टाफ यूनियन ने रखी 73 मांगें

8th Pay Commission: डिफेंस कर्मचारियों के संगठन BPMS ने 8वें वेतन आयोग के सामने करीब 73 मांगें रखी हैं. इनमें इंश्योरेंस कवर 30 हजार से बढ़ाकर 15 लाख रुपये और सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 6% करने का प्रस्ताव शामिल है. संगठन ने 50% DA को बेसिक सैलरी में मिलाने, ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करने और जीपीएफ की ब्याज दर EPF के बराबर रखने की भी मांग की है.

8th Pay Commission: इंश्योरेंस कवर 30 हजार से बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग, डिफेंस स्टाफ यूनियन ने रखी 73 मांगें
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगी बड़ी बढ़ोतरी! इंक्रीमेंट 3% से 6% करने की मांग

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के सामने डिफेंस सेक्टर के कर्मचारियों के संगठन भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ (BPMS) ने अपनी मांगों का प्रस्ताव रखा है. रक्षा मंत्रालय से मान्यता प्राप्त इस संगठन ने करीब 73 मांगों की सूची आयोग को सौंपी है. इसमें कर्मचारियों की सैलरी, पेंशन और दूसरी सुविधाओं में बड़े बदलाव करने की मांग की गई है. संगठन ने मिनिमम बेसिक सैलरी बढ़ाने, फिटमेंट फैक्टर तय करने, सालाना इंक्रीमेंट बढ़ाने और महंगाई भत्ते (DA) को बेसिक सैलरी में मिलाने जैसे सुझाव दिए हैं. इसके अलावा कर्मचारियों के इंश्योरेंस कवर में भारी बढ़ोतरी और पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग भी की गई है.

इंश्योरेंस कवर 30 हजार से बढ़ाकर 15 लाख करने की मांग

BPMS ने केंद्रीय सरकारी कर्मचारी समूह बीमा योजना (CGEGIS) के तहत मिलने वाले बीमा कवर को मौजूदा 30,000 रुपये से बढ़ाकर कम से कम 15 लाख रुपये करने का प्रस्ताव दिया है. संगठन का कहना है कि इससे कर्मचारी और उनके परिवार को बेहतर आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी. इसके अलावा डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस (Deposit Linked Insurance) का लाभ बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की मांग की गई है. इससे कर्मचारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को आर्थिक मदद मिल सकेगी. 

सालाना इंक्रीमेंट 3% से बढ़ाकर 6% हो

संगठन ने कर्मचारियों के सालाना इंक्रीमेंट की मौजूदा दर 3% से बढ़ाकर 6% करने का सुझाव दिया है. BPMS के मुताबिक, महंगाई और बढ़ती जीवनयापन लागत को देखते हुए कर्मचारियों की सैलरी में हर साल ज्यादा बढ़ोतरी होनी चाहिए.

बेसिक सैलरी और फिटमेंट फैक्टर पर भी सुझाव

BPMS ने मांग की है कि 8वें वेतन आयोग में न्यूनतम बेसिक सैलरी तय करते समय परिवार की जरूरतों और रोजमर्रा के खर्च को ध्यान में रखा जाए. इसके लिए संगठन ने भारतीय श्रम सम्मेलन (ILC) के मानकों और एक्रोयड फॉर्मूले (Aykroyd Formula) को आधार बनाने का सुझाव दिया है. एक्रोयड फॉर्मूले में किसी कर्मचारी के परिवार की जरूरी जरूरतों और उनके खर्च के आधार पर मिनिमम वेतन तय किया जाता है. संगठन ने कहा है कि जरूरी सामान की मौजूदा बाजार कीमतों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए. इसके साथ ही BPMS ने महंगाई के असर को देखते हुए उचित फिटमेंट फैक्टर तय करने की मांग की है. संगठन चाहता है कि अलग-अलग वेतन स्तरों के बीच वेतन का अंतर बना रहे और सबसे ज्यादा और सबसे कम वेतन का अनुपात 1:10 से ज्यादा न हो.

50% DA को बेसिक सैलरी में मिलाने का प्रस्ताव

संगठन ने मौजूदा महंगाई भत्ते (DA) का 50% हिस्सा बेसिक सैलरी और पेंशन में मिलाने की मांग की है. इसके बाद नए वेतन और पेंशन का ढांचा तैयार करने का सुझाव दिया गया है.

OPS बहाल करने और GPF पर भी मांग

पेंशन के मामले में BPMS ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) और यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को बंद कर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग की है. इसके अलावा जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) पर मिलने वाली ब्याज दर को कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) की ब्याज दर से कम नहीं रखने का सुझाव दिया गया है. संगठन का कहना है कि इससे कर्मचारियों की बचत पर मिलने वाला ब्याज सुरक्षित रहेगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
8th Pay Commission, DA, Minimum Salary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com