विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2018

मोदी सरकार भय का वातावरण बना रही है: प्रशांत भूषण 

भूषण ने कहा कि यह भय पैदा करने के लिए किया गया ताकि कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज न उठाए.

मोदी सरकार भय का वातावरण बना रही है: प्रशांत भूषण 
प्रशांत भूषण ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
नई दिल्ली: सामाजिक कार्यकर्ता और वकील प्रशांत भूषण ने सोमवार भाजपा सरकार पर देश में भय का वातावरण बनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने वाले लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. जेएनयू के छात्र उमर खालिद पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा किए गए कथित हमले के कुछ मिनट बाद खौफ से आजादी कार्यक्रम में यहां बोलते हुए भूषण ने कहा कि यह भय पैदा करने के लिए किया गया ताकि कोई भी सरकार के खिलाफ आवाज न उठाए.

यह भी पढ़ें: आ गया आ गया, हिन्दी में राफेल लड़ाकू विमान से जुड़े सवाल-जवाब

उन्होंने कहा कि सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से उमर खालिद और कन्हैया कुमार जैसे लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. और इन्हें देशद्रोही और नक्सली कहा जा रहा है. हमें सोशल मीडिया पर गाली दी गई. महिलाओं को बलात्कार की धमकियां मिली. खालिद कांस्टीट्यूशन क्लब में इस कार्यक्रम को संबोधित करने वाले थे लेकिन हमले के बाद वह ऐसा नहीं कर सके. भाजपा को ‘फासीवादी' बताते हुए भूषण ने लोगों से अपील की कि वे इस तरह की मानसिकता के खिलाफ लड़ें. (इनपुट भाषा से) 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prashant Bhushan Slams PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com