विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2020

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं, अभी वेंटिलेटर पर ही रहेंगे

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की हालत स्थिर बताई जा रही है. सेना के अस्पताल (Army Hospital) ने बयान जारी कर बताया कि मुखर्जी की हालत अभी स्थिर है और अभी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा जा रहा है.

Also Read in
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं, अभी वेंटिलेटर पर ही रहेंगे
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना से भी संक्रमित हैं. (फाइल फोटो)
  • पूर्व राष्ट्रपति की हालत में सुधार नहीं
  • कोरोना से भी संक्रमित हैं प्रणब मुखर्जी
  • दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
नई दिल्ली:

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (Pranab Mukherjee) की हालत स्थिर बताई जा रही है. सेना के अस्पताल (Army Hospital) ने बयान जारी कर बताया कि मुखर्जी की हालत अभी स्थिर है और अभी उन्हें वेंटिलेटर पर ही रखा जा रहा है. पूर्व राष्ट्रपति कोरोनावायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए गए हैं. सोमवार को उनके मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी. जिसके बाद से वह वेंटिलेटर पर हैं.

आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल ने आज (गुरुवार) सुबह प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य के बारे में बयान जारी करते हुए कहा, 'श्री प्रणब मुखर्जी की हालत स्थिर है. वह अचेतन अवस्था में हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है.' प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) और बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी (Sharmistha Mukherjee) ने आज सुबह पूर्व राष्ट्रपति से जुड़ी सभी अफवाहों व फर्जी खबरों का खंडन किया.

प्रणब मुखर्जी की हालत 'हेमोडाइनेमिकली स्थिर', बेटे ने सभी से की प्रार्थनाएं जारी रखने की गुजारिश

अभिजीत मुखर्जी ने बुधवार को कहा था कि रक्त प्रवाह के लिहाज से उनके पिता की हालत स्थिर है. उन्होंने ट्वीट के जरिए यह जानकारी दी थी. उन्होंने लिखा, 'आप सबकी प्रार्थनाओं से अब मेरे पिता हेमोडाइनेमिकली स्थिर हैं. मैं आप सबसे गुजारिश करता हूं कि अपनी प्रार्थनाएं जारी रखें और मेरे पिता के जल्दी ठीक होने के लिए दुआएं कीजिए.'

पूर्व राष्‍ट्रपति प्रणब मुखर्जी को पिछले साल मिला था भारत रत्न, बेटी ने कहा - 'सबसे ज़्यादा खुशी' का दिन था

दो दिन पहले प्रणब मुखर्जी की इमरजेंसी ब्रेन सर्जरी की गई थी. दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है. अस्पताल ने बुधवार सुबह उनका हेल्थ बुलेटिन जारी करते हुए कहा था कि प्रणब मुखर्जी हेमोडाइनेमिकली स्थिर हैं और वेंटिलेटर पर है.

VIDEO: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pranab Mukherjee Condition, Pranab Mukherjee Health, Pranab Mukherjee Coronavirus, Covid 19, Coronavirus, Pranab Mukherjee Ventilator Support, Army Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com