- रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब सिर्फ एक दिन शेष
- मंदिर के गर्भगृह में आज रामलला की मूर्ति को स्नान कराया जाएगा
- प्राण प्रतिष्ठा समारोह में PM मोदी और 7000 से अधिक लोग शामिल होंगे
अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में अब सिर्फ एक दिन शेष रह गया है. कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. मंदिर के गर्भगृह में आज रामलला की मूर्ति को स्नान कराया जाएगा. ये स्नान रामलला को 100 से ज्यादा कलशों के विभिन्न औषधीय जल से कराया जाएगा. भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा हेतु सात दिवसीय अनुष्ठान किया जा रहा है. इसी क्रम में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से दो दिन पूर्व पुष्पाधिवास, शर्कराधिवास और फलाधिवास अनुष्ठान किया गया. अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कारसेवकपुरम को फूलों से सजाया गया है.
ऐतिहासिक दिन...
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने जा रही रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के दिन को एक "ऐतिहासिक दिन" करार देते हुए शनिवार को कहा कि विदेश में रहने वाले भारतीयों को भी, चाहे वे कहीं से भी हों, इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए. प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सात हजार से अधिक लोग शामिल होंगे तथा इसका डिजिटल माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
रामलला का पूरे चेहरे वाला फोटो वायरल
अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य पुजारी ने 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पहले कथित तौर पर उनकी खुली आंखों वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर आ जाने के बाद शनिवार को मामले की जांच की मांग की. मुख्य पुजारी सत्येन्द्र दास ने कहा, "प्राण प्रतिष्ठा पूरी होने से पहले भगवान रामलला की मूर्ति की आंखें प्रकट नहीं की जा सकतीं. आंखें प्रकट करने वाली मूर्ति की तस्वीर सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हुईं, इसकी जांच होनी चाहिए." विश्व हिंदू परिषद और मंदिर न्यास के पदाधिकारियों ने कोई भी तस्वीर जारी करने से इनकार किया है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं