उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर के पास के हवाई अड्डों पर निजी जेट पार्किंग लॉट भर गए हैं और दुकानों में गोल्ट प्लेटेड मूर्तियां खत्म हो गई हैं. धनी भक्त केवल आमंत्रितों के लिए होने वाले हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक अयोध्या के राम मंदिर के उद्घाटन समारोह की तैयारी कर रहे हैं. समाचार एजेसी रॉयटर की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है.
पीएम नरेंद्र मोदी और एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी सोमवार को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में शामिल होगे. इसमें 8000 से अधिक लोग उपस्थित रहेंगे. राम मंदिर का निर्माण पीएम मोदी और उनकी पार्टी बीजेपी का एक प्रमुख चुनावी वादा था, जो कि पूरा किया जा रहा है.
-
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
उद्घाटन समारोह मंदिर का निर्माण करने वाला ट्रस्ट आयोजित कर रहा है. यह समारोह लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले हो रहा है. भारत के तमाम जाने-माने लोगों के समारोह में मौजूद रहने की आशा है.
भारत के लक्जरी चार्टर सेवा क्लब वन एयर के सीईओ राजन मेहरा का कहना है कि, "इस समारोह में आमंत्रित किया जाना एक स्टेटस सिंबल बन गया है." उन्होंने कहा कि उनके बेड़े में शामिल प्लेन, जिसमें डसॉल्ट फाल्कन 2000 शामिल है, को अगले सप्ताह कई यात्राओं के लिए बुक किया गया है.
अधिकारियों ने अनुमान जताया है कि 22 जनवरी को सौ निजी जेट अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरेंगे. इससे यह पूरी तरह भर जाएगा. अयोध्या से सड़क के रास्ते से करीब चार घंटे की दूरी पर स्थित शहर वाराणसी में भी स्लॉट भरे हुए हैं. इसी तरह गोरखपुर हवाई अड्डे पर भी जेट के लिए जगह भरी हुई है.गोरखपुर सड़क मार्ग से अयोध्या से तीन घंटे की दूरी पर है.
राजन मेहरा ने चार्टर्स की कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन निजी जेट बुकिंग वेबसाइट जेटसेटगो ने नौ पैसेंजर वाले फाल्कन 2000 जेट से मुंबई से गोरखपुर की उड़ान की कीमत करीब 74,000 डॉलर बताई है.
इस समारोह से ज्वैलरी और सोने के व्यापारियों का धंधा चमक रहा है. कुछ रिटेलर्स का कहना है कि भगवान राम की सोने की मूर्तियां, गोल्ड प्लेटेड मूर्तियां और मंदिर की रिप्लिका बहुत पसंद की जा रही हैं. इनकी कीमत 30,000 से 220,000 रुपये के बीच है. यह इतनी लोकप्रिय हैं कि इनका स्टॉक खत्म हो गया है. उन्होंने बताया कि कुछ चीजें थाईलैंड से इम्पोर्ट की गई हैं.
लखनऊ के एचएस ज्वैलर्स के मैनेजर बलदेव सिंह ने कहा, "ग्राहक गिफ्ट में देने और घरों में रखने के लिए इनकी मांग कर रहे हैं. इसके लिए उन्हें दो सप्ताह इंतजार करना पड़ रहा है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं