समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को "भावी प्रधानमंत्री" बताने वाले वाले कई पोस्टर सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा लखनऊ में पार्टी मुख्यालय के बाहर लगाए गए. अखिलेश यादव ने इन पोस्टरों पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सिर्फ पोस्टर लगाने से कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री नहीं बन जाता है. अखिलेश यादव ने कहा, "कोई भी किसी का भी पोस्टर लगा सकता है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह पीएम बन सकता है. सिर्फ पोस्टर लगाने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बनने वाला है." अखिलेश यादव के पोस्टरों को लेकर बीजेपी ने तंज कसा है.
अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के मिशन के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, "अगर किसी समर्थक ने पोस्टर लगाया है, तो वह वही व्यक्त कर रहा है जो वह चाहता है. समाजवादियों का लक्ष्य भाजपा को रोकना है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि भाजपा महासचिव तरुण चुग ने इसे लेकर इंडिया गठबंधन बनाने वाले राजनीतिक दलों पर तंज कसा और कहा कि विपक्षी गठबंधन से प्रधानमंत्री पद के लिए पहले से ही 18 दावेदार हैं और अखिलेश यादव 19वें उम्मीदवार बन गए हैं.
अब पीएम के 19वें दावेदार आ गए हैं : चुगचुग ने कहा, "इंडिया गठबंधन में पहले से ही 18 लोग पीएम बनने के इच्छुक हैं. पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पीएम बनना चाहती हैं. नीतीश कुमार, केसीआर और स्टालिन भी पीएम बनना चाहते हैं. हर कोई, चाहे वह अरविंद केजरीवाल हों या फिर लालू यादव के परिवार के सदस्य या फिर अखिलेश यादव, हर कोई पीएम बनना चाहता है. अब 19वें पीएम पद के दावेदार आ गए हैं. उन्हें आने दीजिए लेकिन ये सभी देश में पंगु सरकार लाना चाहते हैं.''
पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं : पूनावालासाथ ही भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन के पास लोगों की सेवा करने की कोई नीति या इरादा नहीं है, बल्कि केवल सत्ता की इच्छा है. पूनावाला ने कहा कि विपक्षी गुट कई मुद्दों पर एक-दूसरे से लड़ने में व्यस्त है और उनके दृष्टिकोण में स्पष्टता का अभाव है. उन्होंने कहा, "INDI गठबंधन एक अनोखा गठबंधन है, देश के लिए इसका कोई मिशन और विजन नहीं है. यहां केवल भ्रम, विरोधाभास और महत्वाकांक्षा की प्यास है. पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में सीटों को लेकर लड़ रही थीं. अब वे पीएम पद को लेकर लड़ रही हैं, हालांकि पीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है.''
पोस्टर लगाना कोई मुद्दा नहीं : तेजस्वीइस बीच, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि पोस्टर लगाना कोई मुद्दा नहीं है. तेजस्वी यादव ने कहा, "यह कोई मुद्दा नहीं है. लोग पोस्टर लगाते रहते हैं. कभी-कभी वे मुझे 'कृष्ण' या अर्जुन' के रूप में चित्रित करते हैं, इसका कोई मतलब नहीं है."
ये भी पढ़ें :
* कांग्रेस बताए कि वह सपा के साथ गठबंधन करेगी या नहीं : अखिलेश यादव
* कांग्रेस इस तरह व्यवहार करेगी तो उसके साथ कौन खड़ा होगा : अखिलेश यादव
* "अगर हम कन्फ्यूजन के साथ BJP से लड़ेंगे, तो..": INDIA गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं