समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर यह साफ कर दिया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव वह पीडीए के मुद्दे पर लड़ेंगे. उन्होंने अपेन हालिया ट्वीट पर विपक्षी गठबंधन INDIA का कोई जिक्र नहीं किया है, जिससे उनके गठबंधन में बने रहने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. दरससल कांग्रेस से साथ तल्खी के बीच सपा के INDIA गुट के साथ संबंधों पर सवाल खड़े होने लगे हैं. अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर 2024 के चुनाव में 'पीडीए' के मुद्दे पर चुनाव लड़ने का संकेत दे दिया है. उनके इस पोस्ट के बाद INDIA गठबंधन छोड़ने और वापस पुराने मुद्दे पर लौटने को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं.
ये भी पढ़ें-कांग्रेस बताए कि वह सपा के साथ गठबंधन करेगी या नहीं : अखिलेश यादव
'2024 लोकसभा चुनाव में PDA जिताएगा'
अखिलेश यादव ने रविवार को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्टशेयर कर सपा कार्यकर्ता की एक तस्वीर शेयर की है, जिसकी पीठ पार्टी के लाल और हरे रंग में रंगी हुई है. उस पर हिंदी में लिखा है,"मिशन 2024, नेताजी (मुलायम सिंह यादव) अमर रहें. 'पीडीए' सुनिश्चित करेगा कि इस बार चुनाव में अखिलेश यादव की जीत हो. अखिलेश यादव सुनिश्चित करेंगे कि गरीबों को न्याय मिले."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
होगा 24 का चुनाव
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) October 22, 2023
PDA का इंक़लाब pic.twitter.com/K7RUPKPxl6
सीटों को लेकर कांग्रेस संग सपा की तनातनी
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है. दरअसल कांग्रेस ने कथित तौर पर एसपी को यह आश्वासन दिया था कि वह मध्य प्रदेश में छह निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अपने उम्मीदवारों पर विचार करेगी, लेकिन फिर भी उसने अपने सहयोगी दल सपा के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी. जिसकी वजह से अखिलेश यादव ने नाराजगी जाहिर की है. वह तब से ही लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे हैं. मध्य प्रदेश में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों ने 18 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं.
'PDA एनडीए गठबंधन को हराएगा'
पीडीए का मतलब पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक हैं. अखिलेश यादव इस बात पर जोर दे रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पीडीए बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को हरा देगा. ट्विटर पर अपने पोस्ट में अखिलेश यादव ने लिखा,"2024 का चुनाव पीडीए की क्रांति होगी." बता दें कि गुरुवार को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बाद अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर अन्य दलों को "बेवकूफ" बनाने का आरोप लगाया था. उन्होंने यहां तक संकेत दे दिया था कि अगर समाजवादी पार्टी को पता होता कि गठबंधन राज्य स्तर पर काम नहीं करता, तो वह INDIA गुट के लिए इतना ओपन नहीं होते.
अखिलेश के INDIA गठबंधन में बने रहने पर सवाल
अखिलेश ने कहा कि कांग्रेस ने छह सीटों के बारे में विचार करने का आश्वासन दिया था. लेकिन उम्मीदवारों का ऐलान करते समय उन्होंने सपा के बारे में सोचा तक नहीं. अगर उनको यह पता होता कि राज्य में उनके बीच कोई गठबंधन नहीं है तो वह कांग्रेस से इस बारे में कोई बात ही नहीं करते. वहीं जब मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया, "अरे भाई छोड़ो अखिलेश वखिलेश..." कांग्रेस की राज्य इकाई ने इस बात पर जोर दिया था कि INDIA गठबंधन केंद्रीय स्तर पर है और उसका ध्यान लोकसभा चुनाव पर केंद्रित है..
ये भी पढ़ें-कांग्रेस इस तरह व्यवहार करेगी तो उसके साथ कौन खड़ा होगा : अखिलेश यादव
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं