दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (फाइल फोटो).
- नियमों का पालन कराने वाली स्पेशल टास्क फोर्स में कुल छह सदस्य होंगे
- स्पेशल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, डीसीपी ट्रैफिक, डीसी राजस्व सदस्य होंगे
- चीफ इंजीनियर एमसीडी और चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी भी मेंबर रहेंगे
नई दिल्ली:
Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के मद्देनज़र ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के नियमों के पालन के लिए छह सदस्यीय स्पेशल टास्क फोर्स बनाई गई है. पर्यावरण विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी इस टास्क फोर्स का नेतृत्व करेंगे. दिल्ली में आज एक बैठक में प्रदूषण के मौजूदा हालात की समीक्षा की गई. इस बैठक के बाद दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने यह जानकारी दी.
राय ने बताया कि, स्पेशल टास्क फोर्स के अन्य पांच सदस्य स्पेशल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर, डीसीपी ट्रैफिक (हेडक्वार्टर), डीसी राजस्व (हेडक्वार्टर), चीफ इंजीनियर एमसीडी और चीफ इंजीनियर पीडब्ल्यूडी रहेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
GRAP के नियमों के तहत अब तक हुई कार्रवाई
- तीन से 15 नवम्बर के बीच 754 ओवरलोड गाड़ियों का चालान किया गया.
- 6046 ट्रक दिल्ली को सीमा से वापस किए गए, दिल्ली की सीमा में आए 1316 ट्रकों का चालान किया गया.
- 16,689 BS-3 और BS-IV गाड़ियों का चालान किया गया. प्रति गाड़ी 20 हज़ार रुपये का चालान.
- गाड़ियों की पॉल्यूशन चेकिंग के तहत 3 नवम्बर से अब तक 19,227 PUC चालान किए गए.
- एंटी ओपन बर्निंग अभियान के तहत 611 टीमें काम कर रही हैं, जिन्होंने अब तक 154 चालान किए हैं, 3.95 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है और 929 तंदूर तोड़े गए हैं.
- कंस्ट्रक्शन डिमोलिशन एक्टिविटीज़ पर नज़र रखने के किए 581 टीमें काम कर रही हैं. GRAP के नियमों के तहत 3895 कंस्ट्रक्शन साइट्स का निरीक्षण किया गया है, 921 चालान हुए हैं और 1.85 करोड़ का जुर्माना लगाया गया है.
- दिल्ली में अब तक 2573 एकड़ खेतों में फ्री बायो डीकम्पोजर का छिड़काव हो चुका है. इसी महीने इसे पूरा किया जाएगा.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Delhi Pollution, Graded Response Action Plan, Six-member Special Task Force