देखा जाए तो इस समय पूरे देश में मौसम का मिजाज बदल रहा है. कई राज्यों में ठंड की आहट शुरू हो गई है. वहीं, कई राज्यों में दाना चक्रवात की वजह से बारिश हो सकती है. दिल्ली की बात करें तो यहां प्रदूषण पर कोई नियंत्रण नहीं दिख रहा है. दिल्ली में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है, मगर सबसे परेशान करने वाली बात है कि दमघोंटू हवा ने लोगों को और तबाह कर दिया है. दिवाली से पहले हवा की गुणवत्ता में किसी तरह की बदलाव नहीं देखी जा रही है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज भी दिल्ली में मौसम साफ रहेगा. इसके अलावा आने वाले 4 दिनों में राजधानी का मौसम ऐसा ही बना रहेगा.अब नवंबर में ही सर्दी बढ़ने के आसार दिख रहे हैं. दिल्ली के आस-पास इलाकों में भी यही स्थिति बनी रहेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रदूषण की स्थिति
राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब'' श्रेणी में दर्ज की गई, हालांकि एक दिन पहले की तुलना में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में मामूली सुधार हुआ. न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है. सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 327 दर्ज किया गया.
उत्तर प्रदेश का कैसा होगा हाल?
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है. आईएमडी के अनुसार, भदोही, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली और सोनभद्र में बहुत हल्की बारिश की संभावना है. वहीं,पश्चिमी यूपी मौसम शुष्क रहेगा.
बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
बिहार में दाना चक्रवात का असर भले ही थोड़ा कम हो गया है, मगर ठंड का असर अभी भी देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, अररिया, गोपालगंज, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर में बादल छाए रह सकते हैं. कुछ जिलो में हल्की बारिश भी हो सकती है.
राजस्थान में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट होगी. नवंबर से राज्य में ठंड का एहसास होने लगेगा.
मौसम विभाग के अनुसार, आज ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आसपास के इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में बारिश हो सकती है. केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में गरज के साथ बारिश हो सकती है. आज कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश देखने को मिल सकती है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं