विज्ञापन
4 years ago
नई दिल्ली:

पूर्वोत्तर भारत के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव करवाए गए हैं, और मतगणना, यानी चुनाव परिणाम 2 मार्च, 2023 को घोषित किए जाएंगे. अलग-अलग मीडिया हाउस की ओऔर से कराए गए एक्ज़िट पोल में चुनावी नतीजों के रुझान सामने आ गए हैं. पोल ऑफ एक्ज़िट पोल के मुताबिक अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस राज्य में कौन सा दल सत्ता में आ सकता है. त्रिपुरा में एक ही चरण में 16 फरवरी को मतदान करवाया गया था, जबकि मेघालय और नागालैंड में भी एक ही चरण में सोमवार, 27 फरवरी को मतदान करवाया गया.

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव को लेकर आए एक्जिट पोल में भी वहां बीजेपी की सरकार फिर से बनती हुई दिख रही है. एक्जिट पोल के नतीजों में त्रिपुरा में बीजेपी को 45 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं. राज्य में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं. विभिन्न एक्जिट पोल के औसत के आधार पर पोल ऑफ एक्जिट पोल में त्रिपुरा में बीजेपी को 31, लेफ्ट फ्रंट को 15 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को एक भी सीट हासिल नहीं होने का अनुमान है.  

इंडिया टुडे के एक्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में बीजेपी आसानी से बहुमत हासिल कर लेगी. इंडिया टुडे के मुताबिक, बीजेपी त्रिपुरा में 36 से 45 सीटों के बीच जीतेगी. ''टाइम्स नाओ-ईटीजी रिसर्च'' के एक्जिट पोल के मुताबिक त्रिपुरा में बीजेपी को 21 से 27 कांग्रेस को शून्य और लेफ्ट फ्रंट को 18 से 24 सीटें मिल सकती हैं.  'ज़ी न्यूज़-मैट्रीज़' के एक्ज़िट पोल के मुताबिक बीजेपी को 29 से 36 कांग्रेस को शून्य और लेफ्ट फ्रंट को 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है. 

नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आए एक्जिट पोल में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. विभिन्न एक्जिट पोल के औसत के आधार पर पोल ऑफ एक्जिट पोल में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को विधानसभा की कुल 60 सीटों में से 42, कांग्रेस को 1 और एनपीएफ को 6 सीटें मिलने का अनुमान है. 

 'ज़ी न्यूज़-मैट्रीज़' के एक्ज़िट पोल के मुताबिक नगालैंड में बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 35 से 43 सीटों पर जीत हासिल होने की संभावना जताई गई है. इस सर्वेक्षण के मुताबिक 60 सीटों वाली नगालैंड विधानसभा में कांग्रेस सिर्फ 1 से 3 सीटें जीत पाएगी.

नगालैंड में विधानसभा की कुल 60 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 31 है. 'ज़ी न्यूज़-मैट्रीज़' के एक्ज़िट पोल के अनुसार कांग्रेस को  एस से तीन और एनपीएफ को दो से पांच सीटें मिलने का अनुमान है.

''इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया'' के एक्जिट पोल के अनुसार बीजेपी-एनडीपीपी गठबंधन को 38 से 48, कांग्रेस को 1 से 2 और एनपीएफ को 3 से 8 सीटें हासिल होने का अनुमान है. ''टाइम्स नाओ-ईटीजी रिसर्च'' के एक्जिट पोल में बीजेपी को 39 से 40, कांग्रेस को शून्य और एनपीएफ को 4 से 8 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं.     

मेघालय विधानसभा चुनाव को लेकर पोल ऑफ एक्जिट पोल में कुल 60 सीटों में से बीजेपी को 6 सीटें, कांग्रेस को 6 सीटें और एनपीपी को 20 सीटें हासिल होने का अनुमान है. इंडिया टुडे-एक्सिस माइ इंडिया के एक्जिट पोल में बीजेपी के 4 से 8, कांग्रेस के 6-11 और एनपीपी के 18 से 24 सीटें जीतने का अनुमान है. 

'जन की बात' की बात के एक्जिट पोल में मेघालय में बीजेपी को 3 से 7, कांग्रेस को 6 से 11 और एनपीपी को 11 से 16 सीटें मिल सकती हैं. 'टाइम्स नाओ-ईटीजी रिसर्च' के अनुसार बीजेपी को  3 से 6, कांग्रेस को 2 से 5 और एनपीपी को 18 से 26 सीटें मिलने का अनुमान है. 'ज़ी न्यूज़-मैट्रीज़' का अनुमान है कि बीजेपी को 6 से 11, कांग्रेस को 3 से 6 और एनपीपी को 21 से 26 सीटें मिल सकती हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Poll Of Exit Polls, Tripura Assembly Elections, Exit Polls, Meghalaya Assembly Elections, Exit Poll, Nagaland Assembly Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com