भारतीय वायुसेना के प्रमुख ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान की सीमा के अंदर बालाकोट में भारत के लड़ाकू विमानों ने जैश के ठिकानों पर जो हमला किया वो कारगर था और ये गिनना उनका काम है नहीं की इस हमले में कितने आतंकी मारे गए. लेकिन इस मामले पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है.
रविवार को गुजरात में एक चुनावी सभा में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि भारत के इस हमले में 250 आतंकी मारे गए. अमित शाह ने कहा, "उरी हमले के बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया... पुलवामा हमले के बाद सरकार ने 13वें दिन एयर स्ट्राइक कर 250 से ज़्यादा आतंकी माग गिराए".
-
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को अब घर में घुसकर मारेंगे : पीएम नरेंद्र मोदी
जबकि इससे पहले एयर वाइस मार्शल आर के कपूर ने 28 फरवरी को रक्षा मंत्रालय में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि इस हमले में कितने आतंकी मारे गये इस पर कुछ भी कहना जल्दबाज़ी होगी. पिछले ही हफ्ते केन्द्रीय राज्य मंत्री एस एस अहलूवालिया ने भी पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में एक कार्यक्रम में दावा किया था, "हम उनके इलाके में गए और उसे तबाह कर दिया. हमारा मकसद किसी को मारना नहीं था".
अब अमित शाह के इस दावे के साथ ही एयर स्ट्राइक के मसले पर राजनीतिक विवाद बड़ा होता दिख रहा है. कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने एयर वाइस मार्शल आर के कपूर के बयान का हवाला देते हुए अमित शाह के दावे पर सवाल उठाया है. मनीष तिवारी ने सोमवार को पूछा कि जब सरकार खुल कर कुछ नहीं कह पा रही है तो फिर अमित शाह के दावे का आधार क्या है.
उधर ऑपरेशन बालाकोट को लेकर विपक्ष के सवालों का जवाब सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने जामनगर में दिया. उन्होंने कहा कि हमें अपनी सेना पर भरोसा करना चाहिए, उस पर सवाल नहीं उठाना चाहिए. जबकि अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने एनडीटीवी से कहा - "जब भी सुरक्षा एजेंसियां उचित समझेंगी राष्ट्रहित में सही समझेंगी वो सबूत दिखाएंगी और बताएंगी."
VIDEO: ऑपरेशन बालाकोट पर पीएम का विपक्ष को जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं