बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. इस लाठीचार्ज में एक व्यक्ति मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं. पटना में गुरुवार को बीजेपी कार्यकर्ता और नेता मौजूदा नीतीश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के साथ-साथ मार्च निकाल रहे थे. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से हटाने और विधानसभा के घेराव से रोकने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस के गोलों को भी इस्तेमाल किया. लाठीचार्ज में एक व्यक्ति विजय कुमार सिंह की मौत की पुष्टि पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने की है. बता दें कि राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च निकाल रहे थे.
पटना में बीजेपी के इस मार्च में बिहार बीजेपी के कई बड़े नेता भी शामिल हुए.बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे. इसी दौरान पहले पुलिस ने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोका और थोड़ी देर बाद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया. मिल रही जानकारी के अनुसार ये मार्च पटना के गांधी मैदान से विधानसभा तक निकाला जा रहा था.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
पटना में प्रदर्शन के दौरान बीजेपी कार्यकर्ता सह जिला महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव जहानाबाद के कल्पा में पहुंची तो उनके परिजनों ने दहाड़ मारकर रोना शुरू कर दिया. पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों ने बताया कि आज वह भाजपा द्वारा आयोजिय विधानसभा घेराव व प्रदर्शन में पटना गए थे. एक नंबर से फोन कर बताया कि वह गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती हैं. जब उनके ही नंबर पर फोन किया तो रूपेश नामक व्यक्ति ने बताया कि उनकी मौत हो गई. इसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया.
विभिन्न मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरी बीजेपी
बीजेपी बिहार में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मिलने में हो रही देरी से लेकर राज्य में चल रहे भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर गुरुवार को मार्च कर रही थी. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ता गांधी मैदान से विधानसभा तक मार्च निकाल रहे थे. इसी दौरान पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं और नेताओं को रोकने की कोशिश की.
सांसदों और विधायकों ने भी लिया हिस्सा
पटना में बीजेपी के इस मार्च में बीजेपी के कई सांसद और विधायक भी शामिल हुए. इस मार्च में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा, बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी और कई विधायक भी शामिल हुए. कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को बिहार के बीजेपी के नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार की दमनकारी नीति का उदाहरण बताया है.
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा नेता की मौत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब पार्टी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से हिसाब लेगी.
लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट करके बिहार सरकार पर हमला किया. उन्होंने कहा कि, ''सत्ता के अहंकार में चूर मुख्यमंत्री जी की पुलिस ने बिहारियों के हक और अधिकार के लिए लड़ रहे भाजपा के निहत्थे कार्यकर्ता की जान ले ली. बताएं न नीतीश कुमार जी कि इन कार्यकर्ताओं का क्या कसूर है. यह बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है? मैं विजय सिंह जी की दुःखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करता हूं, साथ में ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि शोक संतप्त परिजनों को धैर्य और दुख सहने का संबल प्रदान करें.''
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं