दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को दो ऐसे बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनपर एक बिल्डर को धमकाने का आरोप है. पुलिस ने दोनों को उसी समय गिरफ्तार किया जब वो एक बिल्डर को धमका कर वापस आ रहे थे. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद किया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि तीनों आरोप गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे. पुलिस ने इनके साथ एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है. सभी से फिलहाल पूछताछ की जा रही है.
बाहरी जिले के डीसीपी रवि कुमार सिंह के मुताबिक मुकरबा पिकेट पर पुलिस ने 3 संदिग्ध लडकों को देखा ,जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास 1 पिस्टल और 14 जिंदा कारतूस बरामद हुए. तीनों ने पूछताछ में दावा किया वो गैंगस्टर अनमोल विश्नोई के कहने पर उत्तम नगर के एक बिल्डर को धमकाने गए थे. उन्होंने बिल्डर से कहा कि अनमोल का फोन आएगा बात कर लेना . गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयवीर और मनोज सालवी के रूप में हुई है. एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वो सिग्नल एप और इंस्टाग्राम से अनमोल विश्नोई से सम्पर्क में आए थे. फिर अनमोल ने उन्हें टास्क दिया. आरोपियों का दावा है कि वो अनमोल से काफी प्रभावित हैं और बड़ी मुश्किल से उन्हें अनमोल ने टास्क दिया . लगभग डेढ़ महीने से वो अनमोल विश्नोई के संपर्क में थे. हालांकि अनमोल विश्नोई को केन्या पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी हैं,ऐसे में सवाल है कि अनमोल कैसे इन लोगों के संपर्क में था. पुलिस गिरफ्तार और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके दावों की जांच कर रही है.
दिल्ली के वकील की हत्या का आरोपी पुलिस से बचने के लिए 1 से 7 अप्रैल तक कार में ही रहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं