दिल्ली से कंट्री मेड हैंड ग्रेनेड बरामदगी मामला में जांच जारी है. जांच एजेंसियां उमेश पाल हत्याकांड में जिस तरह देशी बम का इस्तेमाल हुआ उस एंगल पर तफ्तीश कर रही है. मामले में 33 साल के दिलीप को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी दिलीप ने खुलासा किया कि उसके दोस्त काशीराम उर्फ सोनू ने उसे 10 देशी हैंड ग्रेनेड सुरक्षित रखने के लिए सौंपा था. उसने सभी ग्रेनेड को एक प्लास्टिक के कंटेनर में रखा और उक्त कंटेनर को मेट्रो विहार में नाले के पास एक सुनसान जगह पर गड्ढा खोदकर जमीन में गाड़ दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आरोपी दिलीप की निशानदेही पर वन विभाग की जमीन में गढ़े कंटेनर से सभी देशी ग्रेनेड बरामद किए गए. बरामदगी की सूचना पाकर क्राइम टीम और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा था. दिल्ली पुलिस ने विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा-286, आईपीसी 3/4/5 के तहत मामला दर्ज किया.
एजेंसियों की मानें तो काशीराम ने ही हैंड ग्रेनेड दिलीप को दिए थे. काशीराम के पकड़े जाने के बाद ही पूरी साजिश का पता लगेगा. सूत्रों के अनुसार पुलिस को पता लगा है कि काशीराम पहले भी ऐसी वारदात में शामिल रहा है.
आरोपी पहले चोरी के करीब आधा दर्जन मामलों में शामिल रहा है. ये सभी मामले साल 2010 के समय के हैं. उसके बाद आरोपी ने चोरी करना छोड़ दिया और ग्रेनेड की आपूर्ति करने लगा. दिल्ली में किसी एक जगह से पहली इतनी बड़ी संख्या में हैंड ग्रेनेड (देशी हथगोले)मिले हैं.
दिल्ली पुलिस ने इससे पहले 12 जनवरी को जहांगीरपुरी इलाके से दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था. आरोपियों के पास से दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए थे.
सूत्रों के मुताबिक जिस तरह से उमेश पाल हत्याकांड को अंजाम दिया गया था और उसमें जिस तरह के विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था वो दिल्ली से बरामद हैंड ग्रेनेड का पैटर्न मिलता जुलता है. इसलिए एजेंसी इस एंगल पर तफ्तीश कर रही है.
यह भी पढ़ें -
-- मानहानि मामला: राहुल गांधी की अपील पर आज जवाब दाखिल करेंगे भाजपा विधायक
-- अमृतपाल के साथी पप्पलप्रीत को आज डिब्रूगढ़ लेकर जाएंगे पंजाब पुलिस के अधिकारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं