टोंक/जयपुर: राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजेश पायलट के बेटे सचिन पायलट ने अपने पिता के संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की टिप्पणी को तथ्यात्मक रूप से गलत बताते हुए बुधवार रात कहा कि प्रधानमंत्री का बयान तथ्यों से परे है और ऐसे बयान जनता का ध्यान भटकाने के लिए दिये जाते हैं. उन्होंने कहा कि उनके पिता जीवन भर एक समर्पित कांग्रेसी रहे.
प्रधानमंत्री ने बुधवार को राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘राजेश पायलट जी ने एक बार कांग्रेस के इस परिवार को, कांग्रेस की भलाई के लिए चुनौती दी थी. लेकिन यह परिवार ऐसा है कि राजेश जी को तो सजा दी उनके बेटे (सचिन पायलट) को भी सजा देने में पड़े हुए हैं.''
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
PM मोदी का इशारा उस घटना की ओर था जब दिवंगत राजेश पायलट ने 1997 में पार्टी अध्यक्ष पद के लिए सीताराम केसरी के खिलाफ चुनाव लड़ा और इसके बाद पार्टी आलाकमान का समर्थन एक तरह से गंवा दिया था. सचिन पायलट ने ‘पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘मेरे दिवंगत पिता ने 1998 में शरद पवार के साथ मिलकर सीताराम केसरी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा था और उस समय सोनिया गांधी सक्रिय राजनीति में नहीं थीं. केसरी ने वह चुनाव जीता और बाद में पवार और मेरे पिता दोनों को कार्य समिति में नामांकित किया; एक स्वस्थ लोकतांत्रिक संगठन और राजनीतिक दल को इसी तरह काम करना चाहिए.''
उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक मेरा सवाल है, मुझे बहुत कम उम्र में संसद सदस्य बनने का मौका दिया गया और मैंने कई वर्षों तक केंद्र सरकार और राज्य स्तर पर कई जिम्मेदारियां निभाई हैं."कांग्रेस नेता ने कहा कि किसी को भी उनकी और उनके राजनीतिक भविष्य की चिंता नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अपनी पार्टी और लोगों की चिंता है और मुझे यकीन है कि वे मेरे भविष्य का अच्छे से ख्याल रखेंगे.''
पायलट ने कहा कि उनके पिता इंदिरा गांधी से प्रेरणा लेकर कांग्रेस में शामिल हुए और लंबे समय तक जनता की सेवा की और जीवन भर सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. टोंक निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘दशकों से हमारे सम्बन्ध गांधी परिवार से है. पार्टी के साथ तो है ही और ये रिश्ता दिल का है, ये रिश्ता पुराना है और मुझे लगता है इसमें किसी को बहुत ज्यादा बयान देने की जरुरत नहीं है.''
उन्हों ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि भाजपा के अभियान को लोगों और मतदाताओं के बीच लोकप्रियता नहीं मिल रही है, इसलिए वे अब तथ्यात्मक रूप से गलत बयानों पर ध्यान भटकाना चाहते हैं. यह स्पष्ट संकेत है कि भाजपा बैकफुट पर है.''
पायलट ने कहा कि वह कांग्रेस की कार्य समिति में हैं और उन्हें जो जिम्मेदारियां दी गई हैं, उन्होंने उसका निर्वहन किया है और आगे भी करते रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं भाजपा नेताओं से आग्रह करूंगा कि वे विकास के एजेंडे पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करें और राजस्थान में सरकार में रहते हुए अपने प्रदर्शन और अपने रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर बहस करें.''
पायलट ने कहा कि ऐसे बयानों से पता चलता है कि भाजपा ‘बैकफुट' पर है क्योंकि भाजपा लगातार अलग-अलग राज्यों में हार रही है और कांग्रेस सरकार बना रही है. पायलट ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में सरकारें बनाईं. पार्टी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है, जहां मतदान पूरा हो चुका है और पार्टी राजस्थान में भी सरकार बनाएगी.''
ये भी पढ़ें:-
उत्तरकाशी हादसा: 67% ड्रिलिंग पूरी, कुछ घंटों में टनल से निकाले जाएंगे मजदूर; 41 बेड का अस्पताल तैयार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं