विज्ञापन
This Article is From May 23, 2023

"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'बॉस' हैं..." : सिडनी के कार्यक्रम में बोले ऑस्ट्रेलियाई PM एंथनी अल्बानीज़

ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बानीज़ ने कहा कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था, मगर उन्हें ऐसा स्वागत नहीं मिला, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है.

पीएम मोदी के साथ ऑस्ट्रेलिया के पीएम

भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर हैं और 20 हजार भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करने के कार्यक्रम में ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा- पीएम मोदी बॉस (The BOSS) हैं. पीएम मोदी का स्वागत करना सौभाग्य की बात है. उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है. प्रधानमंत्री के रूप में मेरा पहला साल है, जिसे आज मैं मना रहा हूं. मैं अपने मित्र प्रधानमंत्री से छह बार मिल चुका हूं, लेकिन इस तरह मंच पर उनके साथ खड़े होने से बेहतर कुछ नहीं है, खुशी की बात है कि यहां प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना,  लेकिन मुझे कहना होगा कि आज रात यहां जो गर्मजोशी और ऊर्जा है, वह किसी से कम नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि आखिरी बार मैंने इस मंच पर ब्रूस स्प्रिंगस्टीन को देखा था, मगर उन्हें ऐसा स्वागत नहीं मिला, जो प्रधानमंत्री मोदी को मिला है. प्रधानमंत्री मोदी बॉस हैं. जब मैं मार्च में भारत में था, तो यह अविस्मरणीय क्षणों से भरा एक यात्रा थी, गुजरात में होली मनाना, दिल्ली में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित करना... मैं जहां भी गया, मुझे ऑस्ट्रेलिया और भारत के लोगों के बीच गहरा संबंध महसूस हुआ. यदि आप भारत को समझना चाहते हैं, तो ट्रेन और बस से यात्रा करें.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज ने सिडनी सामुदायिक कार्यक्रम में द "लिटिल इंडिया" गेटवे की आधारशिला रखी. बता दें कि सिडनी का ओलिंपिक पार्क स्टेडियम में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ. मोदी-मोदी के नारे लगे. पीएम मोदी के  स्टेडियम में आते ही वहां मौजूद लोगों ने खड़े होकर उनका स्वागत किया.
 

लेखक के बारे में
img
वंदना
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Australian PM, Anthony Albanese
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com