विज्ञापन
This Article is From Nov 19, 2021

हार के डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस लिए तीनों कृषि कानून: नवाब मलिक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए शुक्रवार सुबह 9 बजे बड़ी घोषणा की. गुरुनानक जयंति के पर्व पर प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार तीनों कृषि कानून वापस ले रही है.

नवाब मलिक ने कहा हार के डर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वापस लिए तीनों कृषि कानून
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह देश को संबोधित करते हुए किसानों को बड़ी खुशखबर दी. पीएम मोदी ने तीनो कृषि कानून वापस लेने का ऐलान किया. हालांकिन उनके इस ऐलान के बाद एनएसपी नेता नवाब मलिक ने कहा कि पीएम मोदी ने यह कद अपनी आगामी चुनावों में हार के डर से उठाया है. इसके साथ ही उन्होंने किसानों को बधाई भी दी. उन्होंने कहा कि देश का किसान महान है जिन्होंने प्रधानमंत्री को झुकाया. गौरतलब है कि तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग करते हुए करीब एक साल से देशभर में किसान आंदोलन कर रहे हैं. पीएम मोदी का यह ऐलान उनके लिए राहत की खबर लेकर आया है.

पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लिए, संबोधन की 10 बड़ी बातें...

नवाब मलिक ने ट्वीट कर लिखा, 'झुकती है दुनिया झुकाने वाला चाहिए' तीनों कृषि कायदे वापस लिए गए, हमारे देश के किसानों को मेरा सलाम और शहीद किसानो को अभिवादन'

पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा, "इस महीने के अंत में शुरू होने जा रहे संसद सत्र में हम तीनों कृषि कानूनों को रिपील करने की संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा कर देंगे."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, Farm Laws, Farm Laws Repealed, Farmers Law Cancelled, Kisan Andolan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com