विज्ञापन
This Article is From Aug 30, 2020

पीएम नरेंद्र मोदी "मन की बात " कार्यक्रम के जरिए आज देश को करेंगे संबोधित...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" (Mann Ki Baat) के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे.

पीएम नरेंद्र मोदी "मन की बात " कार्यक्रम के जरिए आज देश को करेंगे संबोधित...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो).
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज सुबह 11 बजे अपने रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" (Mann Ki Baat) के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे. इससे पहले 18 अगस्त को, पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" के 68 वें संस्करण के लिए लोगों को अपने इनपुट्स और विचारों को साझा करने के लिए कहा था.

पिछले कार्यक्रम में  प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान की आलोचना की और कहा कि उसने भारत की भूमि पर कब्जा करने और अपने चल रहे आंतरिक संघर्षों को हटाने के लिए भ्रामक योजना बनाई. कारगिल युद्ध के दौरान सैनिकों के शौर्य की कहानियों को साझा करने के लिए पीएम ने युवाओं से अपील भी की थी. 

'मन की बात' में बोले PM मोदी- कोरोना का खतरा टला नहीं है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Narendra Modi, Mann Ki Baat, PM Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com