विज्ञापन
This Article is From Dec 18, 2017

पीएम मोदी बोले, गुजरात की जीत मेरे लिए दोहरी खुशी की बात है, भाषण की 10 बातें

पीएम मोदी ने कहा गुजरात चुनाव भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अभूतपूर्व चुनाव है.

पीएम मोदी बोले, गुजरात की जीत मेरे लिए दोहरी खुशी की बात है, भाषण की 10 बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए.
नई दिल्ली:
  1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि भारत को अगर आगे जाना है तो  विकास की नई ऊचाइंयों को पार करना होगा.
  2. पीएम ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव चल रहे थे तब बड़े जोर शोर से कहा जा रहा था कि जीएसटी के कारण यूपी के शहरों में बीजेपी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ.
  3. गुजरात की चुनाव से पहले भी ऐसी ही अफवाहें फैलाईं जा रही थी. महाराष्ट्र में ऐसी अफवाहें फैलाईं गईं, लेकिन बीजेपी को अभूतपूर्व समर्थन मिला. 
  4. यह जीत समान्य नहीं है. यह असमान्य विजय है. इस असामान्य विजय को प्राप्त करने में अमित शाह का अहम योगदान रहा, जिनके कारण लाखों कार्यकर्ता जी जान से लड़ते हैं.
  5. पीएम ने कहा कि इन सभी चुनावी नतीजों ने एक बात सिद्ध कर दी है कि देश रिफॉर्म के लिए तैयार है.
  6. पीएम ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव सरकार के कामकाज और लेखाजोखा होता है. 
  7. हिमाचल प्रदेश में जिस प्रकार से नतीजे दिखाए हैं वह इस बात के सबूत देते हैं तो अगर आप विकास नहीं करते हैं तो पांच साल के बाद जनता आपकों स्वीकार नहीं करेगी.
  8. पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता ने विकास के लिए वोट दिया है. 
  9. गुजरात चुनाव भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में अभूतपूर्व चुनाव है.आज के वातावरण में अगर कोई सरकार पांच साल के बाद दोबारा जीत जाए तो उसका जीतना ही बहुत बड़ी बात है. 
  10. पीएम ने कहा कि 30 साल से एक ही राज्य में लगातार विजयी होना बड़ी बात है. पीएम मोदी ने कहा कि साढ़े 6 करोड़ गुजराती एक हैं-नेक हैं.
VIDEO : नतीजों ने यह सिद्ध किया कि देश रिफॉर्म के लिए तैयार है
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gujarat Election Results 2017, Himachal Pradesh Election Results 2017, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com