पीएम मोदी ने राजस्थान के सीकर में गुरुवार को एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी करना का भी ऐलान किया. पीएम मोदी ने इस रैली के दौरान केंद्र सरकार द्वारा किसानों के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी. इस दौरान पीएम मोदी ने देश के किसानों को मिलने वाली यूरिया और उसकी कीमत का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज देश में किसानों को अमेरिका, चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की तुलना में सस्ता यूरिया मिल रहा है. बता दें कि पीएम मोदी का सीकर का यह दौरा इस साल राज्य में होने वाले चुनाव को लेकर बेहद खास माना जा रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की सहूलियत को देखते हुए बड़ी संख्या में किसान समृद्धि केंद्र खोले जाएंगे. इन किसान समृद्धि केंद्र से किसानों को बीज भी मिलेगा और खाद भी . ये सेंटर खेती से जुड़ी हर आधुनिक जानकारी किसानों को देंगे. मैंने देखा है कि किसानों को कई बार योजना का सही जानकारी नहीं होने से काफी नुकसान होता है. प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र से किसानों को हर तरह की सहूलियत दी जाएगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं आपसे कहता हूं कि आप एक आदत डालिए कि अगर आप बाजार गए हैं औऱ वहां किसान समृद्धि केंद्र है तो वहां जरूर जाइये. इससे आपको बहुत बड़ा लाभ होगा. इस साल के अंत तक पौने दो लाख किसान समृद्धि केंद्र बनाएगी केंद्र सरकार. केंद्र सरकार किसानों के खर्चों को कम करने के लिए काम कर रही है. आज तक हमने 2 लाख 60 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा रुपये हमने किसानों के बैंक खाते में सीधे भेजे गए हैं. इन पैसों ने किसानों की बड़ी मदद की है.
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने यूरिया की कीमत को कम करके भी किसानों के पैसे को बचाया है. कोरोना काल और बाद में रूस-यूक्रेन युद्ध हो गया, इस कारण फर्टिलाइजर के क्षेत्र में उथल पुथल मच गई. लेकिन हमने इसका असर किसानों पर नहीं पड़ने दिया. मैं खाद कीमतों की सच्चाई किसानों को बताना चाहता हूं. हम यूरिया की जो बोरी किसानों को 266 रुपये में देते हैं उतनी ही यूरिया पाकिस्तन में 866 रुपये में मिलता है. जबकि बंगालादेश में 720 रुपये में उतना ही यूरिया मिलता है, वहीं, चीन में किसानों को 2100 रुपये में मिलती है. आप जानते हैं कि यूरिया की यही बोरी 3000 रुपये से ज्यादा देना पड़ता है. कहां तीन से भी कम कहां तीन हजार. हमारी सरकार यूरिया की कीमतों की वजह से भारत के किसानों को परेशानी नहीं होने देगी.
इस सच्चाई को देश का किसान देख रहा है हर दिन अनुभव कर रहा है. जब यूरिया खरीदने जाता है तो उसे विश्वास होता है कि ये मोदी की गारंटी है. गारंटी किसको कहते हैं किसान को पूछोगे तो पता चलेगा. राजस्थान में किसान बाजरा जैसे मोटे अनाज उगाते हैं. हमारी सरकार ने मोटे अनाज को श्रीअन्न के नाम से नई पहचान दी है. अब इन अनाजों को श्रीअन्न के नाम से जाना जाता है. देश में श्री अन्न का उत्पादन, एक्सपोर्ट सबकुछ बढ़ रहा है.
पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र प्रयास का बहुत बड़ा लाभ हमारे देश के और राजस्थान के उन छोटे किसानों को भी हो रहा है जो मोटे अनाज यानी श्रीअन्न की खेती करते हैं. भारत का विकास तभी हो सकता है जब भारत के गांवों को विकास हो. भारत विकसीत भी तभी बन सकता है जब भारत के गांव विकसित हों. इसलिए आज हमारी सरकार गांवों में हर वो सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है जो शहरों में मिलती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं