प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' के लाभार्थियों से बातचीत की. इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि 'मोदी की गारंटी' वाली गाड़ी को लेकर जो उत्साह गांव-गांव में दिख रहा है, हिंदुस्तान के कोने-कोने में दिख रहा है, चाहे उत्तर हो, दक्षिण हो, पूरब हो, पश्चिम हो... बहुत ही छोटा गांव या बड़ा गांव हो, लोग गाड़ी को खड़ी करके सारी जानकारियां लेते हैं. ये अपने आप में अद्भुत है.
"पहले जो भीख मांगने की मन:स्थिति रहती थी..."
केंद्र की योजनाओं का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "देश भर के गांवों में करोड़ों परिवारों को हमारी सरकार की किसी न किसी योजना का जरूर लाभ मिला है... और जब ये लाभ मिलता है, तो एक विश्वास बढ़ता है. जिंदगी जीने की एक नई ताकत आ जाती है. पहले जो भीख मांगने की मन:स्थिति रहती थी, अब वो चली गई है. सरकार ने लाभार्थियों की पहचान की और फिर उन तक लाभ पहुंचाने की कदम उठाए. तब ही आज लोग कहते हैं- मोदी की गारंटी यानी, गारंटी पूरी होने की गारंटी"
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
"मेरे परिवारजन तक पहुंचने का आपके सेवक का यह प्रयास है"
पीएम मोदी ने कहा, "विकसित भारत संकल्प यात्रा ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए. यह बहुत बड़ी बात है कि इतने कम समय में अब तक सवा करोड़ से अधिक लोग मोदी की गारंटी वाली गाड़ी तक पहुंचे हैं और उसका स्वागत किया है, उससे जुड़ने की कोशिश की है और उसे सफल बनाने का काम किया है. सरकार की लगातार कोशिश है कि जब मोदी की गारंटी वाली गाड़ा पहुंचे, तो गांव का हर एक व्यक्ति उस गाड़ी तक जरूर पहुंचना चाहिए, तब ही हम हर लाभार्थी तक पहुंच पाएंगे, क्योंकि हमें देश को आगे बढ़ाना है. मोदी की गारंटी वाली गाड़ी पहुंचने के बाद लगभग एक लाभ नए लाभार्थियों ने उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन के लिए आवेदन किया है. इस यात्रा के दौरान मौके पर ही 35 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड भी दिए गए हैं. मेरे परिवारजन तक पहुंचने का आपके सेवक का यह प्रयास है. मैं आपके गांव तक आ रहा हूं, गाड़ी के माध्यम से आ रहा हूं. इसलिए कि आपके सुख-दुख का साथी बनूं, आपके आशा-आकांक्षाओं को समझूं. उसको पूरा करने के लिए सरकार की पूरी शक्ति लगाऊं.
कांग्रेस का नाम लिये बिना तंज कसते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अगर विपक्षी दलों ने राजनीति स्वार्थ के बजाये सेवाभाव को सर्वोपरि रखा होता, सेवाभाव को ही अपना काम समझा होता, तो देश की बहुत बड़ी आबादी अभाव में, मुसीबतों में, तकलीफों न रहती.
आपने पाई-पाई बचाई भी, गरीब की भलाई करके दिखाई भी- अनुराग ठाकुर
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस अवसर पर कहा, "जन-जन तक योजनाओं को पहुंचाने वाले... ऐसे प्रधानमंत्री जो जनता को अपना परिवारजन मानते हैं, ऐसे प्रधान सेवक और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी का आप सभी की ओर से हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं. माननीय प्रधानमंत्री जी आपने जब शपथ ली थी, तो कहा था कि आपकी सरकार, गरीबों, वंचितों और शोषितों की होगी... महिलाओं, मजदूरों और किसानों की होगी. पिछले साढ़े नौ वर्ष दिखाते हैं कि आपके प्रयासों ने देश में एक नया बदलाव आया है."

उन्होंने कहा, "एक समय देश में सिर्फ 'गरीबी हटाओ' का नारा ही सुनाई देता था. लेकिन आपने गरीबों और अमीरों के बीच की खाई को कम करने का प्रयास किया है. आपने पाई-पाई बचाई भी, गरीब की भलाई करके दिखाई भी. चार करोड़ पक्के मकान बनाना, 12 करोड़ शौचालय बनाना, 13 लोगों को नल से जल देना, हर गांव और घर तक बिजली पहुंचाना, 80 करोड़ भारतीयों को अनाज मुफ्त में दिलवाना और 220 करोड़ कोरोना वैक्सीन लगवाना, ये कोई देश नहीं कर पाया, लेकिन आपके नेतृत्व में यह सब मुमकिन हो पाया है. इसके लिए हम सदा आपके आभारी रहेंगे. आपने कहा कि देश में जागरूकता भी फैलाएंगे और जो बच गए हैं उन्हें लाभ भी पहुंचाएंगे. यही सोच आपकी विकसित भारत की संकल्प यात्रा को लेकर है. इस दौरान 40 हजार पंचायतों में और 1 करोड़ 20 लोगों तक लाभ पहुंचा चुकी है. यह आपकी दूरदर्शी सोच के कारण ही संभव हो पाया है.
ये भी पढ़ें :- AIMIM नेता को बनाया गया तेलंगाना का अंतरिम स्पीकर, बीजेपी ने किया बहिष्कार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं