प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया. ये 18 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है. जो सीमावर्ती क्षेत्रों और आकांक्षी जिलों में एफएम रेडियो संपर्क को बढ़ावा देगा. इस मौके पर पीएम ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. ऑल इंडिया रेडियो के 91 FM ट्रांसमिशन की ये शुरुआत देश के 85 ज़िलों के 2 करोड़ लोगों के लिए उपहार की तरह है.
पीएम ने कहा कि भारत अपने सामर्थ्य का पूरा इस्तेमाल कर पाए इसके लिए जरूरी है कि किसी भी भारतीय के पास अवसरों की कमी न हो. आधुनिक तकनीकी को सबकी पहुंच तक बनाना इसका बहुत बड़ा माध्यम है. उन्होंने कहा कि आज भारत में जिस तरह गांव-गांव तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाया जा रहा है. मोबाइल और मोबाइल डाटा दोनों की कीमत इतनी कम हुई है कि उसने 'एक्सेस ऑफ इनफॉर्मेशन' को आसान बना दिया है.
-
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026 : रोहतक से लंदन तक का सफर, मां-बेटे की जोड़ी ने सुनाई संघर्ष और सफलता की कहानी -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भारत में रेडियो कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए 91 FM ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया। pic.twitter.com/q7BvxMNUOY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2023
उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में देश में जो टेक रेवोल्यूशन हुआ है उसने रेडियो और FM को नए अवतार में गढ़ा है. इंटरनेट के कारण रेडियो पिछड़ा नहीं, बल्कि ऑनलाइन FM के जरिए और पॉडकास्ट के जरिए सामने उभर कर आया है, यानी डिजिटल इंडिया ने रेडिया को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि अक्सर जब हम कनेक्टिविटी की बात करते हैं तो हमारे सामने रोड, रेल, एयरपोर्ट की तस्वीर उभरती है, लेकिन हमारी सरकार ने फिजिकल कनेक्टिविटी के अलावा सोशल कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर भी उतना ही जोर दिया है. हमारी सरकार कल्चरल कनेक्टिविटी और इंटलेक्चुअल कनेक्टिविटी को भी मजबूत कर रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 9 सालों में हमने पद्म अवार्ड, साहित्य और कला अवार्ड के द्वारा देश के अलग-अलग हिस्सों के असल हीरोज को सम्मानित किया है.
ये भी पढ़ें:
समीक्षा से पहले ही प्रगति के तहत सूचीबद्ध परियोजनाओं की बाधाओं को दूर कर लेते हैं राज्य: PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को आस्ट्रेलिया में 'क्वाड' शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं