विज्ञापन
This Article is From Apr 12, 2020

हमें कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने की ताकत प्रदान करे यह ईस्टर : PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि यह दिन कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए और ताकत प्रदान करे.

हमें कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने की ताकत प्रदान करे यह ईस्टर : PM मोदी
पीएम मोदी ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ईस्टर के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और प्रार्थना की कि यह दिन कोविड-19 से सफलतापूर्वक निपटने के लिए और ताकत प्रदान करे.

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ईस्टर के विशेष अवसर पर सभी को शुभकामनाएं. हम ईसा मसीह के महान विचारों, खासकर गरीबों और जरूरतमंदों को सशक्त बनाने की उनकी दृढ प्रतिबद्धता के लिए उन्हें याद करते हैं.'

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर करे कि यह ईस्टर हमें कोविड-19 से सफलतापूवर्क निपटने और स्वस्थ ग्रह का निर्माण करने के लिए और ताकत प्रदान करे.''
 
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Modi Greets On Easter, Narendra Modi, Easter Wishes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com