दिल्ली पुलिस ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के मद्देनजर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) 16 जनवरी को दोपहर 3 बजे से पटेल चौक से संसद मार्ग-जय सिंह रोड जंक्शन तक संसद मार्ग पर जन भागीदारी के साथ एक रोड शो आयोजित कर रही है. इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिस्सा लेंगे. इसे देखते हुए रोड शो मार्ग के आसपास के इलाकों में सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए विशेष यातायात व्यवस्था की गयी है.
ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा गया है कि अशोका रोड (विंडसर प्लेस से जय सिंह रोड जीपीओ दोनों कैरिजवे), संसद मार्ग, टॉलस्टॉय रोड (जनपथ से संसद मार्ग), रफी मार्ग (रेल भवन से संसद मार्ग), जंतर मंतर रोड, इम्तियाज खान मार्ग और बंगला साहिब 16 जनवरी को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक लेन बंद रहेगी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली पुलिस ने आगे बताया कि बाबा खड़क सिंह रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, पार्क स्ट्रीट/शंकर रोड, मिंटो रोड, मंदिर मार्ग, बाराखंबा रोड, पंचकुआं रोड, रायसीना रोड, टॉलस्टॉय रोड, जनपथ, फिरोजशाह रोड, रफी मार्ग, रानी झांसी रोड , डीबीजी रोड, चेम्सफोर्ड रोड, भाई वीर सिंह मार्ग, डीडीयू मार्ग, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, तालकटोरा रोड और पंडित पंत मार्ग पर रोड शो के दौरान ट्रैफिक जाम की संभावना है.
जानकारी के अनुसार गोल डाक खाना, गुरुद्वारा रकाब गंज, विंडसर, रेल भवन, आउटर सीसी-संसद मार्ग जंक्शन, रायसीना रोड-जंतर मंतर रोड जंक्शन, जनपथ-टॉलस्टॉय रोड जंक्शन और टॉलस्टॉय रोड केजी मार्ग जंक्शनों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा. दिल्ली पुलिस ने लोगों से ट्रैफिक जाम से बचने के लिए उन इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं