विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2023

कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करने के दौरान NCP सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग, सुरक्षित

सांसद सुप्रिया सुले फिलहाल सुरक्षित हैं. वो हिंजवाड़ी के लक्ष्मी चौक के पास विठ्ठल लॉन में कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए गईं थी.

कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करने के दौरान NCP सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में लगी आग, सुरक्षित
हिंजेवाड़ी में एक कार्यक्रम में दौरान सुप्रिया सुले की साड़ी में आग लग गई.
पुणे:

महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा क्षेत्र के हिंजेवाड़ी में एक कार्यक्रम में दीप प्रज्जवलित करने के दौरान एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की साड़ी में अचानक आग लग गई. हालांकि समय रहते आयोजकों की नजर पड़ गई और उन्होंने सुप्रिया सुले को सावधान किया, जिससे समय रहते ही आग बुझा दिया गया. 

सुप्रिया सुले हिंजवाड़ी के लक्ष्मी चौक के पास विठ्ठल लॉन में कराटे प्रतियोगिता के उद्घाटन के लिए गईं थी. घटना उद्घाटन के मौके पर दीया जलाने के दौरान हुआ.

सांसद सुप्रिया सुले फिलहाल सुरक्षित हैं.

लेखक के बारे में
img
सुनील कुमार सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NCP MP Supriya Sule, Supriya Sule Saree Caught Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com