विज्ञापन

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण और उम्र में बड़ी छूट

दिल्ली पुलिस में फिलहाल पुरुष कांस्टेबल के कुल 42,451 पद स्वीकृत हैं. इन पदों पर सीधी भर्ती की जाती है. केंद्र सरकार की 'अग्निवीर योजना' 2022 में शुरू हुई थी, जिसमें युवा 4 साल तक सेना में सेवा देते हैं. अब इन युवाओं के पास जो अनुशासन और ट्रेनिंग है, उसका फायदा दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने में लिया जाएगा. 

दिल्ली पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका, पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा 20% आरक्षण और उम्र में बड़ी छूट
जो युवा अग्निवीर योजना के पहले बैच का हिस्सा थे, उन्हें उम्र में 5 साल तक की बड़ी राहत दी जाएगी.

Delhi Police Recruitment 2026 :  दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वी.के. सक्सेना ने दिल्ली पुलिस भर्ती के नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है. अब सेना से रिटायर होकर आने वाले 'पूर्व अग्निवीरों' के लिए दिल्ली पुलिस के दरवाजे और भी आसानी से खुल सकेंगे. दिल्ली सरकार ने दिल्ली पुलिस (नियुक्ति एवं भर्ती) नियम, 1980 में संशोधन को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद अब पुरुष कांस्टेबल (एग्जीक्यूटिव) की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 20 प्रतिशत का सीधा आरक्षण मिलेगा. इसका मतलब है कि जितनी भी भर्तियां निकलेंगी, उनमें से 20 सीटें अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगी.

क्या आपने भी खाई है 90s की ट्रेन वाली थाली? जान लें तब कैसा मिलता था खाना?

उम्र और फिजिकल टेस्ट में भी बड़ी राहत

उम्र में छूट

सामान्य तौर पर भर्ती के लिए उम्र 18 से 25 साल होती है. अब पूर्व अग्निवीरों को ऊपरी आयु सीमा में 3 साल की छूट मिलेगी.

पहले बैच को खास तोहफा

जो युवा अग्निवीर योजना के पहले बैच का हिस्सा थे, उन्हें उम्र में 5 साल तक की बड़ी राहत दी जाएगी.

फिजिकल टेस्ट से आजादी

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अब इन उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) देने की जरूरत नहीं होगी.

क्यों लिया गया यह फैसला?

दिल्ली पुलिस में फिलहाल पुरुष कांस्टेबल के कुल 42,451 पद स्वीकृत हैं. इन पदों पर सीधी भर्ती की जाती है. केंद्र सरकार की 'अग्निवीर योजना' 2022 में शुरू हुई थी, जिसमें युवा 4 साल तक सेना में सेवा देते हैं. अब इन युवाओं के पास जो अनुशासन और ट्रेनिंग है, उसका फायदा दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने में लिया जाएगा. 

इस फैसले से उन हजारों युवाओं को फायदा होगा जो सेना में 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद करियर को लेकर चिंतित थे. अब वे दिल्ली पुलिस में शामिल होकर शान से अपनी सेवाएं जारी रख पाएंगे.
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Police Recruitment, Agniveer Reservation Delhi Police, LG VK Saxena, Delhi Police Bharti 2026, Agniveer Age Relaxation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com