विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

बीजेपी 'सेवादिवस' के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

देशभर में भाजपा कार्यकर्ता चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर तथा स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लेंगे.

बीजेपी 'सेवादिवस' के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
पीएम मोदी गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करेंगे...
नई दिल्ली: भाजपा रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 'सेवा दिवस' के रूप में मनाएगी और देशभर में उसके कार्यकर्ता चिकित्सा एवं रक्तदान शिविर तथा स्वच्छता अभियानों में हिस्सा लेंगे. पार्टी के एक नेता ने बताया कि अपने शीर्ष नेता का जन्मदिन देशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाने की योजना के तहत भाजपा प्रमुख अमित शाह रांची में, वित्त मंत्री अरुण जेटली दिल्ली के कीर्तिनगर में, रेल मंत्री पीयूष गोयल चेन्नई में, मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडे़कर मुम्बई में होंगे. सभी मंत्री और पार्टी नेता देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. मोदी गुजरात में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध देश को समर्पित करेंगे. उनका कल अपने 67 वां जन्मदिन है.

केवड़िया में बांधस्थल पर उद्घाटन के बाद मोदी नर्मदा नदी में टापू साधु बेत जाएंगे जहां 'स्टेच्यू ऑफ यूनिटी' सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची प्रतिमा और उनको समर्पित एक स्मारक परिसर बनाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बनारस के सरकारी स्कूलों में मना पीएम मोदी का जन्मदिन, लोगों ने कहा - एक और नया ईवेंट

उसके पश्चात मोदी नर्मदा महोत्सव के समापन समारोह में जाएंगे और दाभोई में सभा को संबोधित करेंगे. वह नेशनल ट्राइबल फ्रीडम फाइटर्स संग्रहालय का शिलान्यास भी करेंगे. वाराणसी से प्राप्त समाचार के अनुसार मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले आज ही उनके निवार्चन क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 129 प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों में मिठाइयों और कॉपी किताबें बांटकर उनका जन्मदिन मनाना शुरू कर दिया.

VIDEO : बनारस के सरकारी स्कूलों में मना पीएम मोदी का जन्मदिन


आज स्कूलों में कई कार्यक्रम हुए.उत्तर प्रदेश भाजपा के कई सदस्यों ने प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं और स्वच्छता अभियानों पर अपने विचार प्रकट किये. राजग सरकार के 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' कार्यक्रम को प्रोत्साहन देने के लिए बनारस के असी घाट पर कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. जन्मदिन समारोह के तौर पर भाजपा प्रदेश इकाई ने 825 स्थानों पर कल स्वच्छता पखवाड़ा मनाने का फैसला किया है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com