ग्वालियर में हाथ में फटा मोबाइल- क्लीनिक में मरीजों के बीच लगी आग, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना

  • 0:57
  • प्रकाशित: नवम्बर 02, 2026

ग्वालियर शहर के थाटीपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां क्लीनिक में मरीज को दिखाने आए युवक के मोबाइल में अचानक ब्लास्ट हो गया और आग लग गई. गनीमत रही कि क्लीनिक स्टाफ की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. पूरी घटना क्लीनिक में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
ये घटना थाटीपुर में चौहान प्याऊ स्थित दृष्टि क्लिनिक की है, जिसे डॉ. आशुतोष शर्मा का क्लिनिक बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, एक युवक अपने परिजन को दिखाने क्लीनिक पहुंचा था और वेटिंग एरिया में बैठा था. तभी उसकी जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया और उसमें तेज आग लग गई.