विज्ञापन
This Article is From Feb 28, 2019

पीएम मोदी की अपील - विपक्ष को Fake News फैलाने में महारत हासिल, ऐसी न्यूज शेयर करने से बचें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मेरा बूथ-सबसे मजबूत' कार्यक्रम में कांग्रेस सहित विपक्ष पर आरोप लगाया कि उसे फेक न्यूज (Fake News) में महारत हासिल है.

पीएम मोदी की अपील - विपक्ष को Fake News फैलाने में महारत हासिल, ऐसी न्यूज शेयर करने से बचें
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी.
  • पीएम मोदी ने कहा- फेक न्यूज में विपक्ष को हासिल है महारत
  • पार्टी कार्यकर्ताओं से की अपील- फेक न्यूज शेयर करने से बचें
  • पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा जमकर निशाना
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मेरा बूथ-सबसे मजबूत' कार्यक्रम में सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित विपक्ष पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि उसे फेक न्यूज फैलाने में महारत हासिल है. इस नाते ऐसी खबरें शेयर करने से बचना होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि आप यह सुनिश्चित करें कि  जो भी खबर शेयर कर रहे हैं वो फेक न्यूज न हो. उन्होंने कहा कि आजकल विपक्ष ने तो फेक न्यूज के इस्तेमाल में महारत हासिल कर ली है और स्वाभाविक सी बात है जिसका अपना खुद का कोई एजेंडा न हो वो फेक न्यूज को ही अपना एजेंडा बनाएगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब ठीक एक दिन पहले कांग्रेस ने ट्वीट कर लोगों से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की घड़ी में फेक न्यूज शेयर करने से बचने की अपील की थी. कांग्रेस ने कहा था कि उन्माद के माहौल में हम नफरत और झूठी खबरों के शिकार हो सकते हैं, इस नाते संयम बरतना जरूरी है.

यह भी पढ़ें- हमारी न गति रुकेगी न प्रगति, पूरा देश जवानों के साथ, चुनाव अपने रंग में दिखेगा: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष नकारात्मकता की ओर ले जाएगा, आपको बहकावे में नहीं आना है.पीएम मोदी ने कहा कि सोशल मीडिया एक डेमोक्रेटिक मीडिया है. सोशल मीडिया ने पिछले कुछ सालों में पूरी दुनिया में बहुत बड़ा बदलाव लाने का काम किया हैइसमें हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अवसर मिलता है.हमेशा सकारात्मक बातें ही करें. हमारे पास सकारात्मक बातें करने के लिए बहुत कुछ है.  मध्यम वर्ग को भड़काने और उकसाने की इनकी पुरानी आदत रही है. लेकिन आपने देखा होगा कि नोटबंदी के बाद उत्तर प्रदेश में चुनाव हुए वहां मध्यम वर्ग ने हमे अपार समर्थन दिया और ऐसे ही GST के बाद गुजरात में चुनाव हुए वहां व्यापारियों ने हमे अपना पूरा समर्थन दिया.उन्होंने भारत की बदलती छवि का हवाला देते हुए कहा कि पहले फिल्में बनती थीं कि भारत में कैसे अटैक हुए, अब फिल्में दिखाती हैं कि भारत ने कैसे उन अटैक्स का मुंहतोड़ जवाब दिया. पहले दुनिया भर में सिर्फ बैटमैन जैसे हीरो हुआ करते थे. अब दुनिया भर के लिए बाहुबली भी एक हीरो है.

वीडियो- पीएम मोदी ने कहा- पूरा देश जवानों के साथ
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, PM Modi, Mera Booth Sabse Mazboot, Fake News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com