प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत जमुई में एक चुनावी रैली को संबोधित कर करेंगे जो चुनाव की घोषणा के बाद राज्य में उनकी पहली रैली होगी. केंद्र में लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए मशक्कत कर रहे मोदी वहां दोपहर में रैली को संबोधित करने वाले हैं.
भाजपा के सहयोगी चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री की जमकर तारीफ करते हुए कहा, ‘‘यह लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) और जमुई के लोगों के लिए गर्व की बात है कि प्रधानमंत्री इस निर्वाचन क्षेत्र से बिहार में अपना प्रचार अभियान शुरू करने के लिए सहमत हुए हैं. हम उनके लिए बिहार की सभी 40 सीट समेत 400 से अधिक सीट जीतने के राजग के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चिराग पासवान ने आरक्षित सीट जमुई का लगातार दो बार प्रतिनिधित्व करने के बाद अपने जीजा अरुण भारती को इस संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया है.
हालांकि पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘‘ चाहे प्रधानमंत्री हों या कोई अन्य नेता, चुनाव प्रचार अभियान में शामिल सभी राजग नेताओं से बिहार के लोग जानना चाहते हैं कि पांच साल पहले राजग को मिले भारी समर्थन के बदले में उन्हें क्या मिला है.''
यादव ने आरोप लगाया, ‘‘पिछले लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 में से 39 सीट राजग के खाते में गईं. लेकिन अब लोगों को लगता है कि उन्हें धोखा दिया गया है.'' हालांकि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा, ‘‘कल जमुई में अपने भाषण में प्रधानमंत्री अपनी उपलब्धियों को गिनाएंगे और भविष्य के लिए अपना दृष्टिकोण पेश करेंगे. दूसरी ओर विपक्ष के पास बताने के लिए कुछ भी नहीं है. वे मोदी का अपमान करने में व्यस्त हैं.''
जमुई बिहार की उन चार लोकसभा सीट (अन्य तीन औरंगाबाद, गया और नवादा) में से एक है जहां पहले चरण में मतदान होना है. इनमें से भाजपा औरंगाबाद से चुनाव लड़ रही है जहां मोदी ने निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करने से एक सप्ताह पहले एक रैली को संबोधित किया था .
नवादा में प्रधानमंत्री द्वारा रविवार को एक रैली को संबोधित किए जाने का कार्यक्रम है. आरक्षित सीट गया से हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी चुनाव लड़ रहे हैं.
बिहार में राजग का हिस्सा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दल यूनाइटेड (जदयू) 16 सीट पर चुनाव लड़ रहा है जो भाजपा से एक सीट कम है. पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा काराकाट से लड़ेगी.
चिराग पासवान की पार्टी पांच सीट पर अपने उम्मीदवार उतार रही है जिसमें उनके दिवंगत पिता राम विलास पासवान का क्षेत्र हाजीपुर भी शामिल है. हाजीपुर से चिराग इस बार स्वयं अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं