प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह बीना में एक कार्यक्रम के दौरान 50,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी के मुताबिक, इन परियोजनाओं में बीना रिफाइनरी में एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 10 नई औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं. मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं.
बीना रिफाइनरी को लगभग 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा
अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश में ये नई परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण रूप से योगदान देंगी. भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अत्याधुनिक बीना रिफाइनरी को लगभग 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और इसमें करीब 1,200 केटीपीए (किलो-टन प्रति वर्ष) एथिलीन और प्रोपलीन का उत्पादन होगा, जो कपड़ा, पैकेजिंग और फार्मा जैसे विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटक हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रिफाइनरी से देश की आयात निर्भरता कम होगी
अधिकारी ने कहा, इस रिफाइनरी से देश की आयात निर्भरता कम होगी और प्रधानमंत्री के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में यह एक कदम होगा. मध्यप्रदेश के बाद प्रधानमंत्री मोदी चुनावी राज्य छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे और कांग्रेस शासित राज्य के अपने दौरे में रेल क्षेत्र की करीब 6,350 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को भी राज्य के लोगों को समर्पित करेंगे.
छत्तीसगढ़ में 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' की भी रखेंगे आधारशिला
पीएम मोदी मोदी केंद्र की स्वास्थ्य सेवा पहल के तहत छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में बनाए जाने वाले 50 बिस्तरों वाले प्रत्येक 'क्रिटिकल केयर ब्लॉक' की आधारशिला भी रखेंगे.
ये भी पढ़ें : भारतीय छात्रा की मौत पर वीडियो में अमेरिकी पुलिस अधिकारी हंसता हुआ दिखा, भारत ने उठाए सवाल
ये भी पढ़ें : पूर्व भारतीय फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया पवन चामलिंग की पार्टी में होंगे शामिल
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं