PM Modi US Visit Live Updates : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के दौरे पर हैं. इस दौरान बुधवार को उन्होंने कई लोगों से मुलाकात की. संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित योग कार्यक्रम में भी उन्होंने हिस्सा लिया. योग कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पीएम मोदी न्यूयॉर्क से वाशिंगटन डीसी पहुंचे और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की है.
मोदी वाशिंगटन, डीसी में ज्वाइंट बेस एंड्रयूज पहुंचे, जहां लगातार बारिश के बीच उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। रेनकोट पहने प्रधानमंत्री दोनों देशों के राष्ट्रगान के लिए खड़े हुए. वाशिंगटन में फ्रीडम प्लाजा में मोदी का स्वागत करने के लिए बारिश के बीच प्रवासी भारतीय भी मौजूद थे. समुदाय के कुछ सदस्यों ने वाशिंगटन डीसी में होटल के बाहर गरबा और अन्य लोक नृत्यों सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया, जहां मोदी ठहरेंगे. कुचिपुड़ी नृत्यांगना कविता ने कहा, ‘‘हम बहुत खुश हैं, यह एक यादगार घटना है. हम उनके (मोदी के) दौरे से बहुत उत्साहित हैं.''
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने वर्जीनिया के अलेक्जेंड्रिया में नेशनल साइंस फाउंडेशन का दौरा किया. अमेरिका की प्रथम महिला के साथ पीएम मोदी ने अमेरिका और भारत के छात्रों से मुलाकात की. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि स्कील इंडिया मिशन के तहत हमने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ब्लॉकचेन, ड्रोन और अन्य के क्षेत्र में अब तक 50 मीलियन लोगों को स्कील किया है.अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रधानमंत्री मोदी आपका स्वागत है. इस आधिकारिक दौरे से हम दुनिया के सबसे पुराने और सबसे बड़े लोकतंत्र को साथ ला रहे हैं.