प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 25 सितंबर को मध्य प्रदेश और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी भोपाल और जयपुर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. दोनों ही राज्यों में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में इन राज्यों में बीजेपी की यात्राएं लगातार जारी हैं. पीएम मोदी के दौरे के दौरान इन यात्राओं का भी समापन होगा. वहीं चुनावी राज्यों के दौरे से पहले पीएम मोदी शनिवार को वाराणसी का दौरा करेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे.
पीएम मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 25 सितंबर को सुबह साढे़ 11 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान राज्य में बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्राओं का समापन होगा.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
मध्य प्रदेश के बाद पीएम मोदी जयपुर जाएंगे. इसी दिन पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी है. ऐसे में पीएम मोदी पौने तीन बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देंगे. इसके बाद पौने चार बजे जयपुर में जनसभा होगी और इसी दौरान राज्य में बीजेपी की जन आक्रोश यात्राओं का समापन होगा.
पीएम मोदी का वाराणसी दौरा कल
इससे पहले, पीएम मोदी शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर रहेंगे. इस दिन दोपहर डेढ़ बजे पीएम मोदी वाराणसी में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड का शिलान्यास करेंगे. इसके बाद दोपहर साढे़ तीन बजे नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पास होने पर पीएम मोदी के अभिनंदन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें भी पीएम मोदी मौजूद रहेंगे. वहीं सवा चार बजे काशी संसद संस्कृति महोत्सव की शुरुआत और अटल आवासीय विद्यालय का पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे.
ये भी पढ़ें :
* महिला आरक्षण बिल को लेकर BJP मुख्यालय में PM मोदी का भव्य स्वागत
* बुके दिया, शॉल पहनाई...राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल पास होने पर ऐसे जताया PM मोदी का आभार
* Women's Reservation Bill: संसद के दोनों सदनों से महिला आरक्षण बिल पास होने पर किसने क्या कहा? यहां पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं