प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) शनिवार को महाराष्ट्र (Maharashtra) के एक दिवसीय दौरे पर होंगे. इस दौरान पीएम मोदी कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले राज्य को 56 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे.
पीएम मोदी सबसे पहले महाराष्ट्र के वाशिम जाएंगे और करीब 11:15 बजे पोहरादेवी स्थित जगदंबा माता मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद पीएम वाशिम में संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. करीब 11:30 बजे प्रधानमंत्री बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद अलग-अलग विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीएम मोदी दोपहर 12 बजे वाशिम में कृषि और पशुपालन क्षेत्र से संबंधित करीब 23,300 करोड़ रुपये की विभिन्न पहलों का शुभारंभ करेंगे. वहीं शाम करीब 4 बजे ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही शाम 6 बजे मुंबई मेट्रो लाइन 3 फेज- 1 के आरे जेवीएलआर से बीकेसी सेक्शन का उद्घाटन करेंगे. बीकेसी और सांताक्रूज स्टेशनों के बीच खुद मेट्रो का सफर भी करेंगे.
PM किसान सम्मान निधि की किस्त करेंगे वितरित
कृषि क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने के लिए और किसानों के लिए अपने समर्थन को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी, पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त वितरित करेंगे, जिससे लगभग 9.4 करोड़ लाभार्थियों तक 20,000 करोड़ रुपये पहुंचेंगे.
इसके अलावा, प्रधानमंत्री ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना' की 5वीं किस्त भी जारी करेंगे, जिसके तहत करीब 2,000 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा. साथ ही कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के तहत 1,920 करोड़ रुपये से अधिक की 7,500 से अधिक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
इनमें ‘कस्टम हायरिंग सेंटर', प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां, गोदाम, छंटाई और ग्रेडिंग इकाइयां, ‘कोल्ड स्टोरेज' परियोजनाएं और फसल कटाई के बाद प्रबंधन परियोजनाएं शामिल हैं.
9200 किसान उत्पादक संगठनों को करेंगे राष्ट्र को समर्पित
पीएम मोदी करीब 1300 करोड़ रुपये के संयुक्त कारोबार वाले 9,200 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री मवेशियों के लिए एकीकृत जीनोमिक चिप और स्वदेशी सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तकनीक का शुभारंभ करेंगे.
जीनोटाइपिंग सेवाओं के साथ एकीकृत जीनोमिक चिप, स्वदेशी मवेशियों के लिए GAUCHIP और भैंसों के लिए MAHISHCHIP विकसित की गई है. पीएम, मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत महाराष्ट्र भर में 19 मेगावाट की कुल क्षमता वाले पांच सौर पार्क समर्पित करेंगे.
कार्यक्रम के दौरान पीएम, मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों को भी सम्मानित करेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं