विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

पीएम मोदी शुक्रवार को वर्ल्ड फूड इंडिया-2017 का करेंगे उद्घाटन, कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा

एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि इस मेले का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है.

Also Read in
पीएम मोदी शुक्रवार को वर्ल्ड फूड इंडिया-2017 का करेंगे उद्घाटन, कई बड़ी कंपनियां लेंगी हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( फाइल फोटो )
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  शुक्रवार को वर्ल्ड फूड इंडिया 2017 का उद्घाटन करेंगे, जिसमें वैश्विक निवेशकों समेत प्रमुख फूड कंपनियों के प्रमुख भाग लेंगे. एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. बयान में कहा गया कि इस मेले का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है, जो तीन दिनों तक चलेगा. इसका लक्ष्य खाद्य अर्थव्यवस्था में परिवर्तन और भारत को पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित कर व वैश्विक खाद्य प्रसंस्करण उद्योग का सोर्सिग हब बनाकर किसानों की आय दोगुनी करना है. 

खुद को PMO का निदेशक बताने वाला जालसाज़ गिरफ्तार

यह पहली बार है कि भारत में खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में इस प्रकार का आयोजन किया जा रहा है.  विज्ञान भवन में मेले का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री इंडिया गेट लॉन में फूड स्ट्रीट का दौरा करेंगे.  बयान में कहा गया, "भारत को खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में 10 अरब डॉलर का निवेश मिलने की उम्मीद है, जिससे अगले पांच सालों में 10 लाख रोजगार पैदा होंगे."

वीडियो : पीएम ने कांग्रेस को घेरा
इस मेले में 30 देशों की 200 कंपनियां शामिल होंगे. इसमें जर्मनी, जापान और डेनमार्क भागीदार देश हैं, जबकि इटली और नीदरलैंड फोकस देश हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Minister Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com