पीएम मोदी (PM Modi) ने आज महाराष्ट्र में चुनावी रैली को संबोधित किया. महाराष्ट्र के उस्मानाबाद की जनसभा में पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव भारत के स्वाभिमान का है. आपने 10 साल पहले का समय देखा है, आप आज का समय भी देख रहे हैं. आज दुनिया उस भारत को जानती है जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है... जब कांग्रेस (Congress) की सरकार थी, तब किसानों के हिस्से की खाद भी लूट जाती थी. किसानों को यूरिया के लिए लाठियां खानी पड़ती थी. लेकिन बीते 10 वर्षों में किसानों को हमने यूरिया की कमी नहीं आने दी. पिछले साल ही हमने खाद पर किसानों को 2.5 लाख करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है.
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं
पीएम मोदी ने कहा कि जिसका चंद्रयान (Chandrayaan) वहां पहुंचता है, जहां कोई नहीं पहुंचा. जो भारत एक साथ 100 सैटेलाइट भेजता है. वो भारत, जो गगनयान को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रहा है. वो भारत, जिसने मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन बनाई. वो भारत, जिसने दुनिया के करोड़ों लोगों की जान बचाई. वो भारत, जो बड़े से बड़े युद्ध से भी अपने नागरिकों को सुरक्षित निकाल कर लाता है. इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि आपका जीवन बदलने के लिए दिन-रात काम करता है. वहीं INDI गठबंधन वाले मोदी को बदलने के लिए पूरी ताकत लगा रहें है. मैं आपका जीवन बदलना चाहता हूं लेकिन वे मुझे बदलना चाहते हैं.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
फेक वीडियो के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरा
रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने ये भी कहा कि जिनके घोटाले (Scam) मैंने रोके हैं, वो मोदी से गुस्सा होंगे या नहीं? वो मोदी को गालियां देंगे या नहीं? आजकल ये इसी काम में लगे हैं. इनकी हालत यह है कि झूठ नहीं चलता है तो AI के द्वारा हमारे चेहरे का उपयोग करके उनकी 'मोहब्बत की दुकान' में फेक वीडियो (Fake Video) बिकने लगे हैं...ये फेक वीडियो बना रहे हैं. मोदी की आवाज को और मोदी के भाषण का उपयोग करके नई-नई चीजें गढ़…कांग्रेस पार्टी इतनी कंगालियत पर पहुंच गई है कि उसको पराजय का भय सता रहा है.
ये भी पढ़ें : कोविशील्ड वैक्सीन से ब्लड क्लॉटिंग का खतरा, बढ़ सकता है हार्ट अटैक का चांस! जानें- क्या है TTS
ये भी पढ़ें : सेक्स स्कैंडल मामले में फंसे प्रज्वल रेवन्ना को JDS से किया गया निलंबित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं