Shalini pandey Deepfake video: फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' और 'महाराज' से अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडे डीपफेक (AI Deepfake) का शिकार हो गई हैं. इंटरनेट पर उनके नाम से एक आपत्तिजनक वीडियो तेजी से वायल हो रहा है. जिसे लेकर शालिनी पासी ने अपनी चिंता को जाहिर करते हए पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और इसे पूरी तरह फर्जी और एआई-जनरेटेड बताया है.
डिजिटल तकनीक का गलत इस्तेमाल डरावना है"
शालिनी पांडे ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि उनके नाम से घूम रहा वीडियो पूरी तरह से गढ़ा गया (Fabricated) है। उन्होंने कहा, "यह देखकर बहुत दुख और गुस्सा होता है कि तकनीक का इस्तेमाल किसी महिला की छवि और निजता को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है। यह वीडियो पूरी तरह फर्जी और AI जनरेटेड है। मैं अपने प्रशंसकों और सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे इस तरह के किसी भी फर्जी कंटेंट को शेयर, डाउनलोड या आगे न बढ़ाएं.
शालिनी पांडे का पोस्ट
पोस्ट में शालिनी ने वीडियो को लेकर क्या कहा
शालिनी ने वीडियो के संबध में अपने इंस्टा पर पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उनके ट्वीटर पर वायरल हो रहे डीपफेक वीडियो के बारे में बात की है. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा AI-जनरेटेड वीडियो पूरी तरह फर्जी है और उसमें नजर आ रही लड़की वह नहीं हैं. शालिनी ने कहा कि यह बेहद परेशान करने वाला है कि तकनीक का इस्तेमाल लोगों, खासकर महिलाओं को निशाना बनाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि तकनीक के इस तरह के दुरुपयोग को कभी भी सामान्य नहीं माना जाना चाहिए.
साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें यह वीडियो दिखाई दे तो वे इसे शेयर, फॉरवर्ड या डाउनलोड न करें और न ही इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया दें. इसके बजाय तुरंत इसकी रिपोर्ट करें. शालिनी ने सभी से जिम्मेदार नागरिक बनने और इस तरह की भ्रामक सामग्री को आगे फैलाने के बजाय उसे रोकने में मदद करने की अपील की.
इटली वैकेशन की तस्वीरों का किया गया गलत इस्तेमाल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, शालिनी पांडे ने हाल ही में अपने इटली वैकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. साइबर अपराधियों ने उनकी उन्हीं असली तस्वीरों और बॉडी लैंग्वेज का इस्तेमाल एआई (Artificial Intelligence) टूल्स में करके एक डीपफेक वीडियो तैयार कर लिया. शुरुआत में नेटिजन्स के बीच इस बात को लेकर बहस छिड़ गई थी कि वीडियो असली है या फर्जी, लेकिन अब अभिनेत्री के बयान के बाद सच्चाई साफ हो चुकी है.
फैंस और दोस्तों ने किया स्पोर्ट
शालिनी ने वीडियो को लेकर जैसे ही पोस्ट किए है उनके स्पोर्ट में उनके फैंस कर रहे है. एक यूजर @ viragdubal ने शालिनी के यह वीडियो ट्विटर पर बहुत तेज़ी से फैल रहा है. इसे देखकर मुझे भी बहुत हैरानी हुई... सच में बहुत दुख की बात है कि AI का असर बढ़ रहा है और लोग सोशल मीडिया का कितना गलत इस्तेमाल कर रहे हैं!!! ढेर सारा प्यार @shalzp ❤️ , इसके अलावा सभी ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से तुरंत हटाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं