- प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हाल ही में लगभग 40 मिनट की फोन पर बातचीत हुई
- यह बातचीत उस समय हुई जब अमेरिका और ईरान के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता विफल हो गई थी
- बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों, शांति वार्ता में भारत की भूमिका और कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान की शांति वार्ता फेल होने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है. ट्रंप और पीएम मोदी के बीच फोन पर यह बातचीत 40 मिनट तक चली है. ईरान युद्ध के दौरान यह दूसरी बार है जब ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बात की है.
जानकारी के मुताबिक, 40 मिनट तक चली इस बातचीत में भारत-अमेरिका संबंधों को लेकर बात हुई. बातचीत के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रंप से यह कहा कि 'भारत के लोग आपसे प्यार करते हैं.'
🔴#BREAKING | अमेरिका‑ईरान वार्ता के बाद PM मोदी और ट्रंप की 40 मिनट तक फोन पर बातचीत#PMModi | #America | #DonaldTrump | @malhotra_malika pic.twitter.com/hlEBerYQJJ
— NDTV India (@ndtvindia) April 14, 2026
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच कई बड़े मुद्दों पर बातचीत हुई है. शांति वार्ता में भारत की भूमिका को लेकर भी चर्चा हुई है. उन्होंने बताया कि अगले महीने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भारत आने वाले हैं.
पीएम मोदी के पास आया ट्रंप का फोन
प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट कर ट्रंप के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी. उन्होंने कहा, 'मेरे दोस्त, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फोन आया. हमने कई क्षेत्रों में अपने द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज स्ट्रेट को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर जोर दिया.'
Received a call from my friend President Donald Trump. We reviewed the substantial progress achieved in our bilateral cooperation in various sectors. We are committed to further strengthening our Comprehensive Global Strategic Partnership in all areas. We also discussed the…
— Narendra Modi (@narendramodi) April 14, 2026
पीएम मोदी और ट्रंप के बीच इससे पहले 24 मार्च को बातचीत हुई थी. ईरान युद्ध के बीच दोनों की यह पहली बातचीत थी. प्रधानमंत्री मोदी ने X पर पोस्ट कर बताया था कि राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और शांति बहाली का समर्थन करता है. उन्होंने बताया था कि दोनों के बीच होर्मुज स्ट्रेट को लेकर भी बात हुई थी.
यह भी पढ़ेंः चीन ईरान के तेल का सबसे बड़ा खरीदार, होर्मुज बंद रहने पर भी कैसे फायदे में रहेगा ड्रैगन? समझिए
सर्जियो गोर ने दी डिटेल
भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत की डिटेल साझा की है. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप नियमित रूप से प्रधानमंत्री को अपडेट करते रहते हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में जो हो रहा है, उस पर जानकारी दी. साथ ही अमेरिका और भारत के बीच चल रहे कई बड़े मुद्दों पर भी बात की. उन्होंने बताया कि हाल ही में वह वॉशिंगटन से लौटे हैं, जहां उन्होंने पूरी कैबिनेट से बात की है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कुछ खबरें आएं लेकिन यह जानकारी देने का अभी सही वक्त नहीं है.
#NDTVExclusive | 'अगले महीने रुबियो आने वाले हैं'- सर्जियो गोर, US राजदूत#India | #America | @sucherita_k | @VishnuNDTV pic.twitter.com/e140CQxjG9
— NDTV India (@ndtvindia) April 14, 2026
शांति प्रक्रिया में भारत की भूमिका से जुड़े सवाल पर सर्जियो गोर ने कहा, 'मुझे लगता है कि पूरी दुनिया शांति प्रक्रिया में भूमिका निभा सकती है और इसमें भारत भी शामिल है. राष्ट्रपति हर उस व्यक्ति का स्वागत करते हैं जो इसमें शामिल होने चाहते हैं.'
ईरान युद्ध को लेकर उन्होंने कहा, 'होर्मुज स्ट्रेट को एक देश ने बंधक बनाकर रखा है. हम सभी पक्षों का स्वागत करते हैं कि वे इसे फिर से खोलने के लिए प्रोत्साहित करें. ये अंतरराष्ट्रीय पानी है. किसी भी देश को पूरी दुनिया की नाकाबंदी करने का अधिकार नहीं होना चाहिए.'
यह भी पढ़ेंः ईरान प्री-वॉर कंडीशन चाह रहा था... ट्रंप के ऑफर को कर दिया 'ना'- पाकिस्तानी पत्रकार ने बता दी अंदर की बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं