विज्ञापन

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा U19 एशिया कप फाइनल, सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रौंदा

कप्तान लक्ष्य की शतकीय पारी के दम पर भारत ने अंडर-19 एशिया कप सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9 विकेट से रौंद दिया है.

भारत-पाकिस्तान के बीच होगा U19 एशिया कप फाइनल, सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को रौंदा
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा U19 एशिया कप फाइनल

ईशान सूद की अगुवाई में गेंदबाजों के दम दार प्रदर्शन के बाद कप्तान लक्ष्य राजेश रायचंदानी की 93 रनों की पारी के दम पर भारत ने अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंद दिया है. भारतीय टीम अब फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ेगी, जिसने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को आसानी से 9 विकेट से हराया है. भारत-पाकिस्तान के बीच यह महामुकाबला 14 नवंबर को अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. 

अफगानिस्तान से मिले 228 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान लक्ष्य और आर्यवीर सहवाग की सलामी जोड़ी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की और मैच को अफगान टीम से दूर लेकर निकल गए. सहवाग 51 रन बनाकर आउट हुए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए. 

इसके बाद कप्तान लक्ष्य ने वीके विनीत के साथ साझेदारी की. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 77 रन जोड़े. लग रहा था कि टीम इंडिया 9 विकेट से जीत जाएगी, लेकिन उससे पहले ही कप्तान लक्ष्य एक खराब शॉट खेलकर  93 रन बनाकर आउट हुए और एक बेहतरीन शतक से चूक गए. जब लक्ष्य आउट हुए, तब भारत को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे. इसके बाद यशवर्धन चौहान और वीके विनीत ने संभल कर खेलते हुए भारत को जीत दिलाई.

इससे पहले, अफगानिस्तान के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. लेकिन एक ऐसी विकेट, जिस पर गेंदबाजों के लिए अधिक मदद नहीं थी, वहां ईशान सूद की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने सही लेंथ पर गेंदबाजी की और लगातार अंतराल पर विकेट निकाले. 

कप्तान सोहेल खान और शाह फैसल रहीमी के बीच अगर आठवें विकेट के लिए60 रनों की साझेदारी नहीं होती तो अफगानिस्तान 200 के अंदर सिमट जाती. इससे पहले, अफगान टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज नोमन ने 51 और शाह फैसल रहीमी ने 51 रनों की पारी खेली.जबकि कप्तान सोहेल 36 रन बनाकर नाबाद रहे. 

फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ंत

भारत का सामना अब पाकिस्तान में चिर प्रतिद्वंदी से होगा. इस टूर्नामेंट में दूसरी बार होगा, जब दोनों देश भिड़ेंगे. हालांकि, ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में लक्ष्य रायचंदानी एंड कंपनी ग्रुप स्टेज की हार से सबक लेते हुए खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर ना सिर्फ अपना बदला पूरा करने के इरादे से उतरेगी बल्कि वह रिकॉर्ड 9वीं हार खिताब भी जीतना चाहेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India U19, Pakistan U19, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com